एक्टर अर्जुन कपूर मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं इसके अलावा एक्टर सोशल मीडिया के द्वारा भी फैंस के जुड़े रहते हैं। बीत दिन अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक बच्चे के लिए मांगी थी। जिसके लिए यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करनी शुरू कर दिया। अब एक्टर ने इसका करारा जवाब दिया है।
16 Apr, 2021 12:29 PMमुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं इसके अलावा एक्टर सोशल मीडिया के द्वारा भी फैंस के जुड़े रहते हैं। बीत दिन अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक बच्चे के लिए मांगी थी। जिसके लिए यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करनी शुरू कर दिया। अब एक्टर ने इसका करारा जवाब दिया है।
अर्जुन ने पोस्ट शेयर कर लिखा था- यह बच्चा एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और इसके इलाज के लिए पैसे की सख्त जरूरत है प्लीज इसकी मदद करें और डोनेशन लिंक पर क्लिक करें। कई लोगों ने अर्जुन के इस पोस्ट को खूब पसंद किया लेकिन कई लोगों को एक्टर का ये पोस्ट पसंद नहीं आया और उन्होंने अर्जुन को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने लिखा- अर्जुन को दूसरों से मदद मांगने की क्या जरूरत है अपनी एक दिन की कमाई इस बच्चे पर खर्च कर दो इसकी जान बच जाएगी।
इसका जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा- आप सही बोल रहे हैं अगर मेरी एक दिन की कमाई 16 करोड़ होती तो मुझे इस पोस्ट की जरुरत नहीं होती। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने इस बच्चे की मदद की है और उसे अच्छे हॉस्पिटल में एडमिट भी करवाया है। अब फैंस अर्जुन के इस काम की तारीफ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो अर्जुन बहुत जल्द फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन के साथ तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और दिशा पटानी भी अहम भूमिका में हैं। मोहित सूरी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन फिल्म भूत पुलिस में भी दिखाई देंगे।