main page

Valentine's Day: मलाइका के बाद अर्जुन कपूर ने लेडी लव के साथ शेयर की तस्वीर, बोले- 'जब वो दूर जाती है, तो कोई रोशनी नहीं होती'

Updated 14 February, 2022 07:16:19 PM

''वैलेंटाइन डे'' का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। लव बर्ड्स इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। स्टार्स भी अपने प्यार के साथ इस दिन का जश्न मना रहे हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन ने भी अपनी लेडी लव के रोमांटिक तस्वीर शेयर कर प्यार लुटाया है।

मुंबई. 'वैलेंटाइन डे' का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। लव बर्ड्स इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। स्टार्स भी अपने प्यार के साथ इस दिन का जश्न मना रहे हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन ने भी अपनी लेडी लव के रोमांटिक तस्वीर शेयर कर प्यार लुटाया है।

Bollywood Tadka
तस्वीर में अर्जुन और मलाइका ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने मलाइका को बाहों में लपेटा हुआ है। एक्ट्रेस बेहद सुकून में दिखाई दे रही है। एक्टर कैमरे की तरफ दे रहे हैं और मलाइका ने नजरें झुकाए हुई हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- 'जब वो दूर जाती है, तो कोई रोशनी नहीं होती है। जब वो दूर जाती है, तो कोई धूप नहीं होती है। जब भी वो दूर जाती है, तो बहुत दूर तलक जाती है।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें इससे पहले मलाइका ने भी अर्जुन के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। दोनों एक-दूसरे को गले लगाया हुआ था। तस्वीर शेयर कर मलाइका ने लिखा था- 'मेरा'

Content Writer: Parminder Kaur

Arjun Kapoorsharesphotogirlfriend malaika aroravalentine dayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...