main page

देर रात मलाइका के घर स्पाॅट हुए अर्जुन कपूर , कैमरा देख छिपाया चेहरा

Updated 12 December, 2018 01:36:28 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। बीती रात बीती रात अर्जुन को मलाइका को घर के बाहर स्पाॅट किया गया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। बीती रात बीती रात अर्जुन को मलाइका को घर के बाहर स्पाॅट किया गया।

Bollywood Tadka,अर्जुन कपूर इमेज,मलाइका अरोड़ा हाउस इमेज,चेहरा छिपाते इमेज

हाल ही में उस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में अर्जुन ब्लू जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अर्जुन मीडिया कैमरे से  बचरहे हैं। मलाइका के घर से निकलते ही बिना वक्त गवाए अर्जुन सीधे अपनी गाड़ी में बैठ गए। 

Bollywood Tadka,अर्जुन कपूर इमेज,मलाइका अरोड़ा हाउस इमेज,चेहरा छिपाते इमेज

फैंस संग नहीं क्लिक करवाई तस्वीरें

बता दें कि अर्जुन इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जो अपने फैंस के साथ तस्वीर खिंचवाने में कभी भी नखरे नहीं दिखाते लेकिन बीती रात उन्होंने फैन को तस्वीर देने से इंकार कर दिया। अर्जुन अपनी गाड़ी में बैठे और चले गए। 

Bollywood Tadka,अर्जुन कपूर इमेज,मलाइका अरोड़ा हाउस इमेज,चेहरा छिपाते इमेज

लिव इन रिलेशनशिप

बता दें कि वहीं बीते दिनों खबरे आईं थीं कि अर्जुन और मलाइका ने एक प्रॉपर्टी भी खरीदी है। खबरों के मुताबिक दोनों ने पॉश लोकेशन में एक घर खरीदा है। अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक प्लश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है।अब ये दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है, लेकिन इस वक्त ये दोनों इस फ्लैट के इंटीरियर पर काम कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka,अर्जुन कपूर इमेज,मलाइका अरोड़ा हाउस इमेज,चेहरा छिपाते इमेज

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन इन दिनों फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह 'इंडियाज मोस्टवोंटेंड मुंडा' में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन प्रभात नाम का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में वह एक खुफिया अधिकारी के रोल में दिखेंग। यह फिल्म अगले साल 24 मई 2019 को रिलीज होगी। 

: Konika

arjun kapoor hindi newsspottedoutsidemalaika arora hindi newshouseBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...