main page

बर्थडे लंच की तस्वीर शेयर कर गर्लफ्रेंड के नाम अर्जुन कपूर का मैसेज-'मलाइका मुझे हमेशा खूबसूरत बनाती है'

Updated 29 June, 2021 09:22:49 AM

बी-टाउन की गलियारों में एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की खबरें हमेशा ही टाॅप पर रहती हैं।अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। पहले तो जहां ये कपल इन खबरों पर चुप्पी साधे था लेकिन अब अर्जुन और मलाइका दोनों ही इस पर खुलकर बात करते हैं। इतना ही नहीं दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। हाल ही में अर्जुन ने प्यार भरा पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने मलाइका के लिए एक स्पेशल लाइन लिखी।

मुंबई: बी-टाउन की गलियारों में एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की खबरें हमेशा ही टाॅप पर रहती हैं।अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। पहले तो जहां ये कपल इन खबरों पर चुप्पी साधे था लेकिन अब अर्जुन और मलाइका दोनों ही इस पर खुलकर बात करते हैं। इतना ही नहीं दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। हाल ही में अर्जुन ने प्यार भरा पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने मलाइका के लिए एक स्पेशल लाइन लिखी।

Bollywood Tadka

दरअसल, 26 जून को अर्जुन ने ने जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्हें फैन्स से लेकर सितारों तक ने जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन पर सभी से बेशुमार प्यार पाकर अर्जुन कपूर भावुक हो गए और उन्होंने एक भावुक पोस्ट किया है। अर्जुन ने इंस्टा पर बर्थडे लंच की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह बाहर की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने इस तस्वीर के साथ लिखा-'एक साल में कितने अंतर आ जाते हैं... एक साल पहले मैं निराश, थका हुआ और भ्रमित था, आज मैं नई ऊर्जा, जोश और दृढ़ संकल्प के साथ तैयार बैठा हूं कि मैं किसी भी परिस्थिति का जीवन में सामना करूं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 

मैं सिर्फ अपने उन सभी करीबी लोगों को स्वीकार करना चाहता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, मेरा समर्थन किया और मेरी देखभाल की। मेरे साथी, प्रशंसक, दोस्त, परिवार और मेरा बच्चा मेरे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद।'  इसके साथ ही कैप्शन में अर्जुन ने बताया कि ये तस्वीर मलाइका अरोड़ा ने खींची है। वहीं अर्जुन लिखते हैं- 'मलाइका अरोड़ा मुझे खूबसूरत दिखाती हैं।'

Bollywood Tadka

मलाइका ने 2017 में अरबाज से तलाक लिया था। अरबाज से अलग होने के बाद उनकी लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई।  मलाइका अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में खुश हैं हालांकि, यह कपल अपनी उम्र में फर्क के चलते ट्रोल भी होता रहा है. अर्जुन से मलाइका 11 साल बड़ी हैं। एक इंटरव्यू में मलाइका ने समाज की मानसिकता पर सवाल भी उठाए थे। उन्होंने कहा था-जब एक बड़ी उम्र का आदमी अपने से छोटी लड़की के साथ रिलेशनशिप में होता है, तो लोग उसकी प्रशंसा करते हैं, लेकिन जब एक बड़ी उम्र की लड़की अपने से छोटे लड़के को डेट करती है, तो वह गलत हो जाती है।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो अर्जुन हाल ही में 'संदीप और पिंकी फरार' और 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आए थे। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह जल्द ही 'भूत पुलिस' और 'एक विलेन 2' में नजर आएंगे। 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Arjun KapoorMalaika AroraBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...