main page

अर्जुन की तस्वीर को देख भड़के यूजर्स, कहा- बाप यंग गर्ल तो बेटा आंटी के पीछे

Updated 05 April, 2019 11:13:35 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अफेयर के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों मलाइका मालदीव में छुट्टियां बिताने गई थीं। उन्होंने अपने वैकेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं, मलाइका के बाद अर्जुन ने भी कुछ दिनों बाद वैकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद ये साफ हो गया कि दोनों एक साथ मालदीव गए थे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अफेयर के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों मलाइका मालदीव में छुट्टियां बिताने गई थीं। उन्होंने अपने वैकेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं, मलाइका के बाद अर्जुन ने भी कुछ दिनों बाद वैकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद ये साफ हो गया कि दोनों एक साथ मालदीव गए थे। इतना ही नहीं मालदीव से वापिस लौटे दोनों को एक-साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस कपल की तस्वीरों पर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स ने भी कमेंट्स किए। अर्जुन की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, बोनी कपूर इमेज, बोनी कपूर फोटो, बोनी कपूर इमेज,

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-बाप यंग गर्ल के तो बेटा आंटी के पीछे पड़ा है। वहीं, दूसरे यूजर का कहना था कि सलमान भाई का सपोर्ट लेकर यहां तक आया और अब सलमान की भाभी को ही डेट कर रहा है एक यूजर ने लिखा- अपनी लाइफ मत खराब करो पगले बिना संतान रह जाओगे और तुम्हारे पापा पोते के लिए तरस जाएंगे।

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, बोनी कपूर इमेज, बोनी कपूर फोटो, बोनी कपूर इमेज,

फैंस के अलावा डायरेक्टर फराह खान ने मलाइका की तस्वीर पर कमेंट में पूछा कि Kameeni who is clicking these pics? तस्वीरें कौन क्ल‍िक कर रहा है? उन्होंने इशारों-इशारों में अर्जुन कपूर को लेकर ये सवाल किया। वहीं, फराह को अपने सवाल का जवाब अर्जुन की तस्वीरों से मिल गया है। फराह ने अर्जुन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए ल‍िखा-Ahhhhh now i get my answer। मुझे मेरा जवाब मिल गया। अर्जुन के साथ-साथ बोनी को लोगों ने खूब ट्रेल किया। 

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, बोनी कपूर इमेज, बोनी कपूर फोटो, बोनी कपूर इमेज,


दरअसल, बीते दिनों बोनी को जयंतीलाल गड़ा के बेटे अक्षय गाड़ा की रिसेप्शन पार्टी में स्पॉट किया गया। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी पहुंची थीं। पार्टी में बोनी उर्वशी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे थे।

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, बोनी कपूर इमेज, बोनी कपूर फोटो, बोनी कपूर इमेज,

 इस दौरान बोनी ने अनजाने में उर्वशी के कमर के पीछे अपना हाथ मार दिया, जिसकी वजह से उनकी इस हरकत पर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर दिया था। लोगों का आरोप था कि बोनी ने उर्वशी को असहज महसूस कराया है। हालांकि बाद में उर्वशी ने एक पोस्ट में इस आरोपों को खारिज कर दिया था।

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, बोनी कपूर इमेज, बोनी कपूर फोटो, बोनी कपूर इमेज,

बता दें कि अर्जुन और मलाइका इन दिनों शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबरें सामने आईं थीं कि दोनों इस महीने की 19 तारीख यानी (19 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अब शादी की तारीख बदलने की खबरें सामने आ रही हैं। 

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, बोनी कपूर इमेज, बोनी कपूर फोटो, बोनी कपूर इमेज,

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, बोनी कपूर इमेज, बोनी कपूर फोटो, बोनी कपूर इमेज,

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, बोनी कपूर इमेज, बोनी कपूर फोटो, बोनी कपूर इमेज,

 

: Neha

arjun kapoorboney kapoortrolledvacation picturesinstagramBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala  NewsBollywood Celebrity News

loading...