एक्टर ने ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर किया। ज़ी स्टूडियोज़ और बोनी कपूर द्वारा बनने वाली इस फिल्म के सेट पर मुहूर्त पूजा की गई।
22 Aug, 2019 11:09 AMबॉलीवुड तड़का टीम। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने सोमवार को इंडियन फुटबॉल के गोल्डन एरा पर आधारित अपनी अगली फिल्म की घोषणा की। एक्टर ने ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर किया। ज़ी स्टूडियोज़ और बोनी कपूर द्वारा बनने वाली इस फिल्म के सेट पर मुहूर्त पूजा की गई।
बोनी कपूर ने बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ पूजा संपन्न की। बोनी कपूर की एक और बेटी जान्हवी कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस वजह से पूजा में शामिल नहीं हो सकीं।
'मैदान' के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर मुहूर्त पूजा की ये सभी तस्वीरें शेयर की गयीं।
'मैदान' फिल्म अमित रविंदर नाथ शर्मा द्वारा निर्देशित की जाएगी। इससे पहले अमित "बधाई हो!" के भी निर्देशक रहे हैं। फिल्म में अजय के सामने दक्षिण स्टार कीर्ति सुरेश होंगे।