main page

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म, तीसरी बार बने पिता

Updated 18 July, 2019 03:58:45 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। स्पॉटबाय की रिपोर्ट के मुताबिक डिलीवरी सिजेरियन हुई है। गैब्रिएला ने बेटे को जन्म मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते बुधवार अर्जुन, ग्रैबिएला और परिवार समेत हॉस्पिटल के बाहर स

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। स्पॉटबाय की रिपोर्ट के मुताबिक डिलीवरी सिजेरियन हुई है। गैब्रिएला ने बेटे को जन्म मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते बुधवार अर्जुन, ग्रैबिएला और परिवार समेत हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था। गैब्रिएला के पेरेंट्स खास तौर से इस मौके के लिए साउथ अफ्रीका से मुंबई आए हैं। अर्जुन तीसरी बार पिता बने है। 

 

Bollywood Tadka


अर्जुन और गैब्रिएला के पैरेंट्स बनने की खबर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा-बच्चे के आगमन पर बधाई अर्जुन रामपाल। ईश्वर आपको सुखी रखे। 

 

Bollywood Tadka


बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। ये कपल हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। वहीं अर्जुन ने पत्नी मेहर जेसिया से पिछले साल मई में तलाक लिया। मेहर से शादी के 20 साल बाद उन्होंने तलाक लिया। उनकी और मेहर की 2 बेटियां हैं। तलाक के कुछ दिन बाद ही वो गैब्रिएला को डेट करने लगे थे। फिलहाल अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। 

Bollywood Tadka

: Konika

arjun rampalgabriella demetriadesblessedbaby boyBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...