बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह पर्सनल लाइप को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। बीते दिनों ही अर्जुन तीसरी बार पिता बने हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रेलिया ने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है।
09 Aug, 2019 11:43 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह पर्सनल लाइप को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। बीते दिनों ही अर्जुन तीसरी बार पिता बने हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रेलिया ने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है।
कपल ने अपने बेटे का नाम अरिक रामपाल रखा है। वहीं अब अर्जुन गर्लफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
बीती रात अर्जुन गैब्रेलिया और और उनके पैरेंट्स संग डिनर डेट पर स्पाॅट हुए। इस दौरान सभी का कैजुअल लुक में नजर आए।
अर्जुन ने गैब्रेलिया और उनके पैरेंट के साथ डिनर को काफी एन्जॉय किया। इस दौरान सभी काफी खुश दिखे।
डिलीवरी के 11 दिन बाद हुईं फिट
कुछ समय पहले ही गैब्रिएला ने डिलीवरी के 11 दिन बाद की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में गैब्रिएला अपना फ्लैट टमी शो करते दिखीं थीं। गैब्रिएला ने डिलिवरी के बाद इतनी जल्दी जिस तरह से रिकवर किया वो सभी के लिए फिटनेस गोल है।
बता दें कि अर्जुन रामपाल ने पिछले साल अपने और मेहर के 20 साल पुराने रिश्ते को तोड़कर तलाक ले लिया था, लेकिन अर्जुन अपनी बेटियों से बहुत ज्यादा जुड़ाव रखते हैं।
काम की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार 'पलटन' में दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं किया था हालांकि फिल्म में उनकी एक्टिंग को कापी पसंद किया गया था। अपकमिंग प्रोजैक्टस की बात करें तो अर्जुन जल्द ही फिल्म 'नास्तिक' में दिखेंगे।