बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ड्रेमेट्रिड्यूस के साथ ''बेबीमून'' सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों इन दिनों मालदीव में हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीर में अर्जुन गैब्रिएला के साथ समुद्र किनारे नजर आ रहे हैं।
20 May, 2019 10:33 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ड्रेमेट्रिड्यूस के साथ 'बेबीमून' सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों इन दिनों मालदीव में हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीर में अर्जुन गैब्रिएला के साथ समुद्र किनारे नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में दोनों की जबरदस्त बाॅन्डिंग दिख रही है। इस तस्वीर को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'अगर आपकी सुबह इस तरीके से हो तो यह किसी भगवान की कृपा से कम नहीं है।' वहीं एक तस्वीर में गैब्रिएला ब्लैक बिकिनी में समुद्र में मस्ती करती दिख रही हैं।
बता दें कि अर्जुन पिछले कई दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन और ग्रैबिएला ने 6 महीने तक प्रेग्नेंसी की बात छिपाकर रखी। अर्जुन और ग्रैबिएला ने 6 महीने तक प्रेग्नेंसी की बात छिपाकर रखी। तलाक से पहले ही अर्जुन की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हो गईं।
अर्जुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अर्जुन और मेहर 25 जुलाई 2018 को अलग हो गए थे। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की घोषणा कर दी थी। दोनों करीब 19 साल तक शादी के बंधन में रहे। खबरें है कि अर्जुन और गैब्रिएला जल्द ही एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई करने वाले हैं।
काम की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार फिल्म 'पलटन' में देखा गया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।