main page

तलाक के बाद पत्नी और बेटियों के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं अर्जुन रामपाल, शेयर की पर्सनल तस्‍वीरें

Updated 06 July, 2018 11:25:45 AM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। दोनों ने अपनी 20 साल पुरानी शादी को आपसी सहमति से हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला लिया। वैसे सभी यही सोच रहे होंगे कि तलाक के बाद दोनों की राहें अलग हो गई हैं, लेकिन एेसा नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक अर्जुन पत्नी मेहर और अपनी दोनों बेटियों के साथ विदेश में हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। दोनों ने अपनी 20 साल पुरानी शादी को आपसी सहमति से हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला लिया।

Bollywood Tadka

वैसे सभी यही सोच रहे होंगे कि तलाक के बाद दोनों की राहें अलग हो गई हैं, लेकिन एेसा नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक अर्जुन पत्नी मेहर और अपनी दोनों बेटियों के साथ विदेश में हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

दरअसल, हाल ही में अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दोनों बेटियों माहिका और मायरा की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि  'मेरी बच्चियां पेरिस के Sacré-Cœur में। कितनी प्यारी हैं नां? वैसे कल अर्जुन ने अपनी बेटियों के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसको फैंस ने काफी पसंद भी किया था।

Bollywood Tadka

तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था 'पैरिस में पैरिस की लेडीज'। इन तस्वीरों को देखकर तो एेसा लग रहा है कि अर्जुन अपनी पत्नी और बेटियों से अलग रह होकर उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

सूत्रों के मुताबिक ऋतिक रौशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान से बढ़ती नजदीकियों की वजह से अर्जुन की शादी में तनाव बढ़ गया है। अर्जुन और मेहर ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की पूरी कोशिश की लेकिन कुछ भी ठीक ना हो सका। बताया जाता है कि रितिक-सुजैन के तलाक के पीछे की वजह भी यही थी।

Bollywood Tadka

अब अर्जुन कपूर के तलाक के पीछे की वजह भी यही बता जा रही है। वहीं पिछले साल एक पार्टी में मेहर जेसिया और सुजैन खान के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक-दूसरे पर चीखने-चिल्लाने लगीं। दोनों के बीच करीब आधा घंटे तक बहस हुई। फैशन डिजायनर सुरीली गोयल दोनों के बीच आईं और मामला सुलझाने की कोशिश की मगर मेहर पार्टी छोड़कर चली गईं।

:

arjun rampalmehr jessiaafter divorcetripparisshare picturesinstagram

loading...