बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने एक बेटे को जन्म दिया। कपल ने बेटे के नाम अरिक रामपाल रखा है। वहीं एक बार फिर यह कपल सुर्खियों में आ गया है।
12 Aug, 2019 10:00 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने एक बेटे को जन्म दिया। कपल ने बेटे के नाम अरिक रामपाल रखा है। वहीं एक बार फिर यह कपल सुर्खियों में आ गया है।
दरअसल, गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अर्जुन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में गैब्रिएला अर्जुन के साथ कोजी होती दिख रही हैं। शेयर की गई इस तस्वीर में दोनों का चेहरा एक- दूसरे की तरफ है और आंखें बंद हैं।
अर्जुन- गैब्रिएला की ये तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। और वो कमेंट कर तारीफें कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह तस्वीर बहुत खूबसूरत है। तो कुछ का कहना है कि दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं।
बता दें कि कपल 18 जुलाई, 2019 को दोनों पेरेंट्स बने हैं।। उनके पेरेंट्स बनने की जानकारी मशहूर डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने दी थी। उन्होंने ट्विटर के जरिए दोनों को बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- 'घर पर खुशियां आने के लिए मुबारक अर्जुन रामपाल!' अर्जुन और गैब्रिएला ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी शादी नहीं की है।
तोड़ी 20 साल पुरानी शादी
अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी, दोनों की दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। अर्जुन और मेहर ने अपनी शादी के करीब 20 साल बाद साल 2018 में दोनों ने यह जानकारी दी कि उन्होने अलग होने का फैसला किया है।
काम की बात करें तो अर्जुन की फिल्म 'पलटन' बीते साल रिलीज हुई थी। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कपमाल नहीं कर पाई। इसके अलावा अर्जुन जल्द ही फिल्म 'नास्तिक' में दिखेंगे।