main page

तलाक के बाद पत्नी को बहुत याद कर रहे हैं अर्जुन रामपाल, बेटियों के साथ शेयर की मेहर की तस्वीर

Updated 05 July, 2018 03:13:46 PM

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो चुके हैं।  दोनों ने एक ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी कर तलाक की खबर को कंफर्म किया था। दोनों काफी समय से अलग भी रह रहे थे। अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो चुके हैं।  दोनों ने एक ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी कर तलाक की खबर को कंफर्म किया था। दोनों काफी समय से अलग भी रह रहे हैं। अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।

 

 

A post shared by Arjun (@rampal72) on

 

तस्वीर में मेहर अपनी दोनों बेटियों के साथ पार्क में बैठी नजर आ रही हैं। अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'पैरिस में पैरिस की लेडीज'। यह तस्वीर पैरिस में छुट्टियां बिताने के दौरान की है।

Bollywood Tadka

 

पहले खबरें आई थी कि दोनों के तलाक के पीछे ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान हैं लेकिन बाद में खबर आई कि अर्जुन नताशा स्टेनकोविक को डेट कर रहे थे। जब अर्जुन फिल्म 'डैडी' की शूटिंग कर रहे थे तब दोनों की मुलाकात हुई थी। वहीं से दोनों का अफेयर भी शुरू हो गया। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि अर्जुन इन दिनों फिल्म 'पल्टन' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। इसमें अर्जुन के अलावा जिमी शेरगिल, लव सिन्हा, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और हर्षवर्धन राणे भी अहम रोल में नजर आएंगे। इसका डायरेक्शन जेपी दत्ता कर रहे है।

 

Bollywood Tadka

:

arjun rampalshare picturesex wifeMehr Jesiadaughters

loading...