मलाइका अरोड़ा ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने फैशन आउटिंग से अपने फैंस को हमेशा इम्प्रैस करती हैं। स्टार को उनके शानदार फैशन स्टाइल के लिए जाना जाता है और उनके फैंस उनके इसी स्टाइल पर मर मिटते हैं। वहीं उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी खूबसूरती के मामले में दूसरी एक्ट्रेस को मात देती नजर आती हैं।
14 Nov, 2019 11:57 AMबॉलीवुड तड़का डेस्क। मलाइका अरोड़ा ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने फैशन आउटिंग से अपने फैंस को हमेशा इम्प्रैस करती हैं। स्टार को उनके शानदार फैशन स्टाइल के लिए जाना जाता है और उनके फैंस उनके इसी स्टाइल पर मर मिटते हैं। वहीं उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी खूबसूरती के मामले में दूसरी एक्ट्रेस को मात देती नजर आती हैं। अमृता का फैशन स्टाइल भी फैंस को खूब भाता है। हाल ही में अरोड़ा सिस्टर्स को मुंबई में ऑर्गेनाइज 'दी ग्लोबल स्पा फिट एंड फैब शो' में देखा गया। दोनों बहनें काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। देखें तस्वीरें:
एक्ट्रेस एक ब्राइट रेड ट्यूल की ड्रैस में दिखीं, जो ब्लैक एंड रेड हाई हील्स के साथ पेयर की हुईं थी।
उन्होंने एक खूबसूरत नेकपीस के साथ अपने लुक को पूरा किया और अपने बालों को बन स्टाइल किया।
एक्ट्रेस ने कुछ शानदार तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर किया।
अमृता ने सिल्वर कलर का थाई स्लिट वन शोल्डर गाउन पहना।
इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप, न्यूज लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन रखा।
अमृता में इस मौके पर काफी खूबसूरत नजर आईं।
मलाइका को उनके डांसिंग नंबर्स जैसे 'छैयां छैयां', 'गुड़ नाल इश्क मिठा', 'माही वे', 'काल धमाल' और 'मुन्नी बदनाम हुई' के लिए जाना जाता है। वह हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही हैं, उन्होंने यह भी कहा कि वह ट्रोल्स की परवाह नहीं करती हैं।