'खान फैमिली' के लिए आज का दिन काफी खास हैं। जहां आज सलमान खान अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं हाल ही में सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। इस बात की जानकारी खुद आयुष शर्मा ने दी है। हाल ही में आयुष शर्मा और पूरी खान फैमिली को मुंबई के एक हाॅस्पिटल के
27 Dec, 2019 01:59 PMमुंबई: 'खान फैमिली' के लिए आज का दिन काफी खास हैं। जहां आज सलमान खान अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं हाल ही में सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। इस बात की जानकारी खुद आयुष शर्मा ने दी है। हाल ही में आयुष शर्मा और पूरी खान फैमिली को मुंबई के एक हाॅस्पिटल के बाहर देखा गया है।
बता दें कि बीते दिनों ही अर्पिता ने बताया था कि वह सलमान को उनके बर्थडे पर खास तोहफा देंगी। अर्पिता ने अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए इस बच्चे को जन्म दिया। अर्पिता की बात करें तो वो सलमान खान की सहोदर बहन नहीं है, बल्कि सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। दिल छू लेने वाली बात ये है कि सलमान का पूरा परिवार उन्हें जान से ज्यादा चाहता है और खासकर सलमान खान के तो वह बेहद करीब हैं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो अर्पिता की शादी राजनीतिक के जुड़े रहने वाले अनिल शर्मा के बेटे आयुष से हुई है। आयुष के पिता हिमाचल प्रदेश के राजनेता रहे हैं। 8 नवंबर 2014 को अर्पिता हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में आयुष के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं ।शादी के 2 साल बाद यानी 2016 में अर्पिता ने बेटे आहिल को जन्म दिया था।