रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट सपना चौधरी के बाद अब अर्शी खान ने राजनीति में कदम रखा है। अर्शी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। शनिवार को अर्शी भोपाल में थीं जहां उन्होंने पत्रकारों से बात की। कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर अर्शी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नहीं बल्कि कांग्रेस ने उन्हें ज
24 Mar, 2019 12:31 PMमुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट सपना चौधरी के बाद अब अर्शी खान ने राजनीति में कदम रखा है। अर्शी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। शनिवार को अर्शी भोपाल में थीं जहां उन्होंने पत्रकारों से बात की। कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर अर्शी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नहीं बल्कि कांग्रेस ने उन्हें ज्वाइन किया है। अर्शी भोपाल की रहने वाली हैं ऐसे में उन्होंने बताया कि भोपाल लोकसभा सीट से जो भी उम्मीदवार होगा उसके लिए वो चुनाव प्रचार करेंगी। चुनाव में वो महिलाओं से जुड़े मुद्दे, बेरोजगारी और तीन तलाक पर काम करेंगी।
अर्शी ने आगे बताया कि जल्द ही उन्हें नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर वो पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगी। जब अर्शी खान से शिवसेना के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना की गहरी पकड़ है। ऐसे में उससे दुश्मनी कैसे ले सकते हैं।
बता दें कि अर्शी को कांग्रेस पार्टी में बड़ा पद दिया गया है। उन्हें मुंबई प्रदेश माइनरिटी वेलफेयर कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। कांग्रेस में शामिल होने पर अर्शी खान ने कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बहुत खुश हूं क्योंकि ये बहुत ज्यादा समाज सेवा करते हैं। जैसा अच्छा काम ये करते हैं, उसे मैंने अपनी आंखों से देखा है। देश के लिए काम करना और अपना बेस्ट देना महत्वपूर्ण है।'