टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की कंटेस्टेेंट और आवाम की चहेती अर्शी खान ने ट्वीट पर जानकारी दी थी कि वो बाहुबली फेम प्रभास के साथ फिल्म में काम करने वाली है। फिल्म में अर्शी का क्या रोल होगा इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि अभी यह खबर सच है या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसा भी हो स
22 Jan, 2018 04:09 PMमुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की कंटेस्टेेंट और आवाम की चहेती अर्शी खान ने ट्वीट पर जानकारी दी थी कि वो बाहुबली फेम प्रभास के साथ फिल्म में काम करने वाली है।
फिल्म में अर्शी का क्या रोल होगा इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि अभी यह खबर सच है या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसा भी हो सकता है कि ये अवाम की चहेती अर्शी की कोई शैतानी हो लेकिन अर्शी के ट्विटर पर जैसे ही ये खबर पोस्ट हुई, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उनकी जमकर खिंचाई की।
कोई इस खबर से खुश दिखा तो किसी ने इसे अर्शी का पब्लिसिटी स्टंट बताया। उनके इस ट्वीट पर कई मजेदार कमेंट किए गए हैं। यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।दरअसल, अर्शी ने अपने ट्वीट में सलमान खान, बिग बॉस और कलर्स चैनल को धन्यवाद बोला है।
खबरों की मानें तो अर्शी बेगम अब जोखिम भरे रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन-9 का हिस्सा बन सकती हैं। वैसे एंटरटेनमेंट के मामले में तो अर्शी का कोई सानी नहीं है लेकिन स्टंट में वह कितना टिक पाएंगी यह तो वक्त ही बताएगा।