बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों बहन रिया कपूर के साथ फ्रांस में हैं। यहां उन्होंने पेरिस हट कूटुर फैशन वीक
28 Jan, 2015 05:30 PMमुंबई : बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों बहन रिया कपूर के साथ फ्रांस में हैं। यहां उन्होंने पेरिस हट कूटुर फैशन वीक (Haute Couture Fashion Week) में हिस्सा लिया।
इस इवेंट में सोनम को डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी ने निमंत्रण दिया था। अरमानी ने फैशन वीक के दौरान स्प्रिंग 2015 कूटुर कलेक्शन प्रेजेंट किया। इस दौरान सोनम अरमानी कलेक्शन की बेहद सैक्सी (plunging neckline) ड्रैस में नजर आईं। सोनम इस ड्रेस में ग्लैमरस दिख रही थीं। सोनम की ड्रैस काफी बोल्ड और शार्ट थी और इवेंट के दौरान बार बार अपनी थाइस पर हाथ रखती सोनम को देख ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी ऊप्स मोमेंट का शिकार ना होने के लिए ऐसा कर रही हो।
सोनम कपूर की हाल ही में 'डॉली की डोली' रिलीज हुई है। जिसमें उन्होंने लुटेरी दुल्हन का किरदार निभाया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ से ज्यादा बिजनेस कर चुकी है।