छोटे पर्दे की मश्हूर एक्ट्रैस दृष्टि धामी जल्द अपने लॉन्ग-टाइम ब्वॉयफ्रेंड नीरज खेमका के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली है।
18 Feb, 2015 01:41 PMमुंबई: छोटे पर्दे की मश्हूर एक्ट्रैस दृष्टि धामी जल्द अपने लॉन्ग-टाइम ब्वॉयफ्रेंड नीरज खेमका के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली है। टेलीविजन में मधुबाला के नाम से मशहूर हुईं इस एक्ट्रैस की शादी 21 फरवरी को है। आइए आपको दिखतें है उनके वेडिंग कार्ड की झलक।
इस वेडिंग कार्ड के अनुसार , बरात आगमन दोपहर 4:30 बजे होगा। रात 8 बजे रिसेप्शन और डिनर का आयोजन जुहू स्थित सन एंड सैंड होटल में किया जाएगा। मेहंदी का प्रोग्राम 19 फरवरी को होगा, वहीं संगीत सेरेमनी 20 फरवरी को होनी है।
खबरों की मानें तो शादी के बाद दृष्टि और नीरज अपने करीबियों के लिए स्पेशल पार्टी भी रखेंगे। आपकी फेवरट एक्ट्रैस की शादी से जुडी बाकी खबरों को जानने के लिए LOG IN करते रहिए http://bollywoodtadka.in/