टीवी की जानी-मानी एक्ट्रैस उर्वशी ढोलकिया का जन्म 9 जुलाई, 1979 को हुआ था। उन्होंने कई डेली सोप में अलग-अलग किरदार निभाएं हैं।
09 Jul, 2015 04:50 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रैस उर्वशी ढोलकियाका जन्म 9 जुलाई, 1979 को हुआ था। उन्होंने कई डेली सोप में अलग-अलग किरदार निभाएं हैं। यूं तो उन्होंने दूरदर्शन के धारावाहिकों में अभिनय कर करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असल पहचान स्टार प्लस के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका के रोल से मिली थी।
उन्होंने निगेटिव किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने 'देख भाई देख', 'जमाना बदल गया', 'कभी सौतन कभी सहेली', 'कहीं तो होगा', 'कहानी तेरी मेरी', 'घर एक मंदिर', 'रिश्ता', 'क्या हादसा क्या हकीकत' सहित डेली सोप में काम किया है। टीवी शो के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।