main page

B'day spl: इस बुरी लत के चलते 'रामायण' में राम के किरदार के लिए रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बनी थी बात

Updated 12 January, 2021 11:58:51 AM

रामानंद सागर के मशहूर पौराणिक टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाकर एक्टर अरुण गोविल ने घर-घर में बड़ी पहचान बनाई है। राम के किरदार में अरुण ने लोगों के मन में जो छवि बनाई है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन क्य आपको पता है कि 12 जनवरी को जन्में एक्टर को रामायण में राम के किरदार के लिए रिजेक्ट कर दिया था, हालांकि बाद में वो ही इस रोल के लिए परफेक्ट माने गए थे।

बॉलीवुड तड़का टीम. रामानंद सागर के मशहूर पौराणिक टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाकर एक्टर अरुण गोविल ने घर-घर में बड़ी पहचान बनाई है। राम के किरदार में अरुण ने लोगों के मन में जो छवि बनाई है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन क्य आपको पता है कि 12 जनवरी को जन्में एक्टर को रामायण में राम के किरदार के लिए रिजेक्ट कर दिया था, हालांकि बाद में वो ही इस रोल के लिए परफेक्ट माने गए थे। तो चलिए जानते हैं आज अरुण गोविल के बर्थडे पर उनली लाइफ के बारे में कुछ रोचक बातें...

Bollywood Tadka


अरुण गोविल का जन्म 12  जनवरी, 1958 में मेरठ में हुआ था। आज एक्टर अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म से की थी। लेकिन 1987-88 के दौर में टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर उन्होंने बहुत नाम कमाया। फैंस ने उन्हें इस रोल में खूब प्यार दिया। हालांकि लोग उन्हें सच में भगवान मानने लग गए थे।

Bollywood Tadka

 
लेकिन रामायण में राम की भूमिका के लिए अरुण गोविल रिजेक्ट कर दिए गए थे और जिस वजह से वो रोल पाने में कामयाब हो गए थे, वो थी उनकी प्यारी मुस्कान। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद सूरज बडजात्या ने उन्हें आइडिया दिया था कि वह अपनी स्माइल का यूज करें।

Bollywood Tadka

 

लुक टेस्ट के दौरान अरुण ने ऐसा ही किया और बात बन गई। सिर्फ उनकी प्यारी मुस्कान के चलते रामानंद सागर उन्हें राम के रोल में कास्ट करने को तैयार हो गए थे।
आपको बता दें कि जिस वजह से अरुण गोविल राम के किरदार के लिए रिजेक्ट हो गए थे, वो थी स्मोकिंग की लत। अरुण को उस समय स्मोकिंग की बुरी आदत थी।

Bollywood Tadka

 

जब रामानंद सागर ने उनकी आदत नोटिस किया तो उन्होंने कहा कि ऐसी आदतों वाले इंसान को वो राम कैसे बना सकते हैं। बस इसी के चलते उन्होंने अरुण को रिजेक्ट कर दिया था। इस सब के बाद एक्टर ने रामानंद को भरोसा दिलाया कि आगे से वो ऐसा नहीं करेंगे और स्मोकिंग छोड़ देंगे।

Bollywood Tadka

 

एक्टर अपनी बातों पर खरे भी उतरे और अपने किरदार में उतरने के लिए इस तरह डूब गए कि सच में वो राम बनकर लोगों के दिल में उतर गए। 

Bollywood Tadka


आपको बता दें कि रामानंद सागर द्वारा निर्देशित सीरियल रामायण 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। पिछले साल ही 'रामायण'  सीरियल के 33 साल पूरे किए हैं।

Bollywood Tadka

 

साल 2020 में जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा तो सरकार ने फिर से नेशनल पर रामायण का प्रसारण शुरु किया और आज की जेनरेशन को भी अरुण गोविल के दमदार किरदार के बारे में पता चला और इससे उनकी फैन फॉलोविंग में और भी इजाफा हुआ है। वैसे बता दें अरुण गोविल ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी, उड़िया और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।

: suman prajapati

Arun Govilbirthdayinteresting factsramramayanserialTV NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity Newsentertainment news

loading...