भोजपुरी के मशहूर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेस’ की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस शूटिंग करते करते घायल हो गए हैं। जी हां, अरविंद के चेहरे पर गंभीर चोटें लगी हैं। इस जानकारी के बाद उनके फैंस उनके लिए काफी चिंतित हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बात की जानकारी अरविंद अकेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी है। इसके साथ उन्होंनने लिखा, ''फिल्म ''रेस'' की शूटिंग के दौरान 17 सितंबर को मेरा एक्सीडेंट हो गया था, लेकिन जब आप लो
01 Oct, 2021 10:43 AMबॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी के मशहूर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेस’ की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस शूटिंग करते करते घायल हो गए हैं। जी हां, अरविंद के चेहरे पर गंभीर चोटें लगी हैं। इस जानकारी के बाद उनके फैंस उनके लिए काफी चिंतित हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
इस बात की जानकारी अरविंद अकेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी है। इसके साथ उन्होंनने लिखा, 'फिल्म 'रेस' की शूटिंग के दौरान 17 सितंबर को मेरा एक्सीडेंट हो गया था, लेकिन जब आप लोगो का आशीर्वाद हमारे साथ है, तो मुझे क्या हो सकता है। मैंने आप सब को पहले नही बताया कुछ मजबूरी थी, लेकिन आपकी दुआ से एक नया जीवन मिला है। अभी थोड़ा स्वस्थ हूं। बस कुछ दिन और डॉक्टर ने अराम करने को बोला है। फिर आपका कल्लु आपके लिए पूरी मेहनत करके आपका मनोरंजन करेगा।’
उन्होंने आगे लिखा- हमारी फिल्म 'रेस' के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, डी ओ पी, एक्टर और पुरी टेक्निशियन टीम को बहुत- बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे हिम्मत दी और साथ दिया। हमारे इंडस्ट्री और सारे दर्शकों का दिल से बहुत धन्यवाद ये आशीर्वाद यूं ही बना रहे।' अपने इस पोस्ट के जरिए अरविंद ने अपने उन डॉक्टर्स को भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनका इलाज किया।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कल्लू को शूटिंग के दौरान काफी गंभीर चोटें आई थीं। उनके कान, आंख के नीचे और माथे पर काफी चोट लगी है। राहत की बात ये है कि एक्टर अब धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही काम पर लौटेंगे।
फिल्म 'रेस' में अरविंद अकेला कल्लू एक्टर विक्रांत सिंह के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को देवेंद्र तिवारी निर्देशित कर रहे हैं।