main page

Year-ender 2021: आर्यन और राज कुंद्रा ने खाई जेल की हवा तो सैफ से लेकर कंगना तक इन सेलेब्स की कॉन्ट्रोवर्सी से दहला बॉलीवुड

Updated 20 December, 2021 03:14:48 PM

2020 का आखिरी महीना भी आधे से ज्यादा गुजर चुका है। हर कोई 2022 के आने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। साल 2021 फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कुछ देखने को मिला। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक की लाइफ में कई चेंजेज हुए। 2021 में कुछ ऐसी बातें भी देखने और सुनने को मिली जिन्हें भुला पाना आसान नहीं है। तमाम विवादों के बीच, इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स कॉन्ट्रोवर्सी में रहे। कई सेलेब्स के लिए ये साल बुरे अनुभव से कम नहीं था। 2021 की शुरुआत से लेकर अंत तक कई सेलेब्स सुर्खियों में छाए रहे। फिर चाहे सैफ अली

मुंबई: 2020 का आखिरी महीना भी आधे से ज्यादा गुजर चुका है। हर कोई 2022 के आने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। साल 2021 फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कुछ देखने को मिला। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक की लाइफ में कई चेंजेज हुए। 2021 में कुछ ऐसी बातें भी देखने और सुनने को मिली जिन्हें भुला पाना आसान नहीं है। तमाम विवादों के बीच, इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स कॉन्ट्रोवर्सी में रहे। कई सेलेब्स के लिए ये साल बुरे अनुभव से कम नहीं था। 2021 की शुरुआत से लेकर अंत तक कई सेलेब्स सुर्खियों में छाए रहे। फिर चाहे सैफ अली खान हो या शिल्पा शेट्टी के पति  राज कुंद्रा या फिर शाहरुख के बेटे आर्यन खान कई सेलेब्स इस साल कॉन्ट्रोवर्सी में रहे। आज हम इस पैकेज में इस साल के बी-टाउन के सबसे बड़े  विवादास्पद घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Bollywood Tadka

सैफ अली खान 

बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी वेब सीरीज तांडव के चलते कॉन्ट्रोवर्सी में रहे। दरअसल, सैफ की इस वेब सीरीज में कुछ ऐसे दृश्य थे, जिन्हें देखने के बाद लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। वेब सीरीज के मेकर्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। ये विवाद काफी बढ़ गया था जिसकी वजह से मेकर्स को कुछ सींस डिलीट किए।

Bollywood Tadka

राज कुंद्रा

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस साल जुलाई में  अश्लील फिल्में बनाने और एप्स पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। मुंबई क्राइम ब्रांच कुछ समय तक इस मामले की जांच कर रही थी। राज कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था हालांकि कुंद्रा को बाद में बेल मिल गई थी। 

Bollywood Tadka

युविका चौधरी-मुनमुन दत्ता

युविका चौधरी-मुनमुन दत्ता अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आईं। दोनों ने ही अपने वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करती नजर आईं थीं। जहां मुनमुन दत्ता ने पोस्ट शेयर कर माफी मांगी। वहीं युविका चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो लोगों से माफी मांगती हुई नजर आ रही थीं। 

Bollywood Tadka

आर्यन खान

इस साल जिस ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वह थे शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान। 2 अक्टूबर को आर्यन खान को NCB ने मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी के दौरान पकड़ा था जिसके बाद उन्हें 8 अक्टूबर को आर्थर रोड जेल भेजा गया। आर्यन खान को करीब 19 दिनों तक जेल में ही रहना पड़ा था हालांकि 30 अक्टूबर को आर्यन को जेल से रिहा हुए। 

Bollywood Tadka

तापसी पन्नू

आयकर विभाग ने इस साल मार्च में एक्ट्रेस तापसी पन्नू के मुंबई स्थित घरस पर छापा मारा था।

Bollywood Tadka

कार्तिक आर्यन 

भाई-भतीजावाद की बहस इस साल तब शुरु हुई जब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म 'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन को एकदम से हटा दिया। प्रोडक्शन हाउस ने दावा किया था कि कार्तिक को डेट इश्यू की वजह से निकाला गया है हालांकि कार्तिक को फिल्म से आउट करने को लेकर उन्होंने कोई ऑफिशियल स्टेमेंट नहीं जारी की। वहीं कार्तिक से जब इस बारे में पूछा गया तो  उन्होंने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

Bollywood Tadka

कंगना रनौत

सबसे आखिर में बात करते हैं बी-टाउन की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत की। कंगना रनौत पूरे साल किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहीं। एक या दो नहीं, बल्कि कंगना के कई विवाद थे जिनका वह हिस्सा थीं। 1947 में भारत की स्वतंत्रता पर उनकी "भीख" टिप्पणी से लेकर किसानों के विरोध और मुंबई पुलिस पर उनके 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' की टिप्पणी तक कंगना पर साल भर कई एफआईआर दर्ज हुईं। 

Content Writer: Smita Sharma

Aryan Khandrug caseRaj KundraTaapsee PannuKangana Ranaut controversiesYear ender 2021Bollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...