main page

ड्रग्स केसः जेल से आजाद हुए आर्यन खान तो दोस्त मुनमुन धमेचा की रिहाई में अटका रोड़ा, वकील बोले- हमारे पास 1 लाख रुपये नहीं

Updated 30 October, 2021 04:33:02 PM

ड्रग्स केस में जेल काट रहे बेटे आर्यन खान की रिहाई के बाद शाहरुख खान के मन्नत में जश्न का माहौल है। आर्यन खान पूरे 28 दिनों बाद अपने घर लौटे हैं। वहीं जुनियर खान तो अपने घर लौट आए हैं, लेकिन उनके साथ ड्रग्स केस में फंसी दोस्त मुनमुन धमेचा की रिहाई अटक गई है। वो अभी जेल से रिहा नहीं हुई है। दरअसल मुनमुन को जमानत के पैसों की व्यवस्था करने में दिक्कत हो रही है। आर्यन के साथ-साथ मुनमुन और अरबाज को भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी, लेकिन मुनमुन धमेचा को 1 लाख का निज

बॉलीवुड तड़का टीम. ड्रग्स केस में जेल काट रहे बेटे आर्यन खान की रिहाई के बाद शाहरुख खान के मन्नत में जश्न का माहौल है। आर्यन खान पूरे 28 दिनों बाद अपने घर लौटे हैं। वहीं जुनियर खान तो अपने घर लौट आए हैं, लेकिन उनके साथ ड्रग्स केस में फंसी दोस्त मुनमुन धमेचा की रिहाई अटक गई है। वो अभी जेल से रिहा नहीं हुई है। तो आईए जानते हैं कि मुनमुन की रिहाई की राह में कौन सा रोड़ा अटक रहा है...

 

दरअसल मुनमुन को जमानत के पैसों की व्यवस्था करने में दिक्कत हो रही है। आर्यन के साथ-साथ मुनमुन और अरबाज को भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी, लेकिन मुनमुन धमेचा को 1 लाख का निजी मुचलका भरने में दिक्कत आ रही है। इसलिए अब उनके वकील अस्थायी नकद जमानत पर उनकी रिहाई के लिए अर्जी दाखिल करेंगे।

 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुन धमेचा के वकील ने अब अस्थायी नकद जमानत पर उनकी रिहाई के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट के समझ अर्चेंट अर्जी दाखिल की है। जस्टिस नितिन साम्ब्रे ने धमेचा के वकील से एप्लिकेशन फाइल करने औक वकेशन बेंच के समक्ष मामला उल्लेख करने करने के लिए कहा है। 

Bollywood Tadka


वहीं, हाई कोर्ट में मुनमुन धमेचा के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने अपने मुवक्किल की गिरफ्तारी को अवैध ठहराया था। उन्होंने एनसीबी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुनमुन के पास से क्रूज पर कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुए थे और न ही उन्होंने कोई सेवन किया था। बल्कि जब वह क्रूज पर पहुंचीं तो उसके चंद मिनट बाद ही एनसीबी छापेमारी के लिए पहुंच गई थी।

बताते चले, मुनमुन धमेचा मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। एनसीबी ने उनको  आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट के साथ ड्रग्स क्रूज पार्टी में छापेमारी के बाद पकड़ा था।

Content Writer: suman prajapati

Aryan KhanfriendMunmun DhamechareleasestuckmoneyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...