main page

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम आशीष कपूर ने की राजन शाही की एक्स वाइफ पर्ल ग्रे संग सगाई, शेयर की ऐसी तस्वीर

Updated 29 July, 2021 12:01:29 PM

टीवी मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम आशीष कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्टर ने अपने शो की प्रोड्यूसर पर्ल ग्रेके साथ सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष और पर्ल की सगाई 12 जुलाई को सगाई हुई है। दोनों अपने रिश्ते को सीक्रेट में रखने में कामयाब रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम आशीष कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्टर ने अपने शो की प्रोड्यूसर पर्ल ग्रेके साथ सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष और पर्ल की सगाई 12 जुलाई को सगाई हुई है। दोनों अपने रिश्ते को सीक्रेट में रखने में कामयाब रहे हैं।

Bollywood Tadka


आशीष और पर्ल अपनी सगाई की घोषणा और अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करने के लिए सोच रहे हैं। कपल को 'मन की अवाज प्रतिज्ञा 2 ' के सेट पर एक साथ काम करते हुए प्यार हो गया था। तब से दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग बन गई। अब दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं और एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। 

बता दें, पर्ल और आशीष बीते दिनों एक साथ वेकेशन पर गए थे, जहां दोनों ने अपनी पीठ पर एक ही तरह का टैटू गुदवाए। इस टैटू में उन्होंने अपनी सगाई की तारीख – XII-IV-XX1 (12-4-21) लिखवाई है। आशीष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों अपने टैटू को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।


बता दें, आशीष कपूर की जीवनसाथी पर्ल पहले से शादीशूदा है। उन्होंने पहले निर्माता राजन शाही से शादी की थी और उन दोनों की एक बेटी भी है। वहीं आशीष लंबे समय से सिंगल रहे और अब उन्हें जिंदगी में पर्ल का प्यार मिल गया है, जहां दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं।


काम की बात करें तो आशीष कपूर इन दिनों टीवी शो ' मन की अवाज प्रतिज्ञा 2 ' में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और ' देखा एक ख्वाब ' जैसे शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं। 
 

Content Writer: suman prajapati

Ashish KapoorengagedRajan Shahiex-wifePearl GreyTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...