main page

आशीष-नंदिनी ने जीती रोडीज सीजन 18 की ट्राॅफी..मां बनी सोनम कपूर! पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 12 July, 2022 07:18:35 AM

मनोरंजन जगत में आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता रहता है। किसी स्टार की पर्सलन लाइफ से लेकर प्रोफेशलन किस्सों को जानने में फैंस काफी इंट्रेस्ट जताते हैं। अगर आज की बात करें तो आज एक्ट्रेस सोनम कपूर के मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई। वहीं आशीष भाटिया और नंदिनी ने Roadies- Journ

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत में आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता रहता है। किसी स्टार की पर्सलन लाइफ से लेकर प्रोफेशलन किस्सों को जानने में फैंस काफी इंट्रेस्ट जताते हैं। अगर आज की बात करें तो आज एक्ट्रेस सोनम कपूर के मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई। वहीं आशीष भाटिया और नंदिनी ने Roadies- Journey in South Africa की ट्रॉफी अपने नाम की। एक ओर बर्थडे पर अरेस्ट हुए फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट को बड़ी राहत मिली। गौरव तनेजा को जमानत मिल गई है। मनोरंजन जगत की ऐसी ही कई बड़ी खबरों पर आज लोगों की नजर रही। तो आइए डालते हैं एक नजर टॉप न्यूज पर...
 

शादी के 4 साल बाद मां बनीं सोनम कपूर! 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा इस समय सातवें आसमान पर हैं। शादी के चार साल बाद सोनम कपूर मां बन गईं हैं। हॉस्पिटल से बेबी के साथ सोनम की अनदेखी तस्वीर काफी वायरल हो रही है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि सोनम और आनंद के बच्चे की डिलीवरी भी हो गई और किसी को खबर नहीं हुई। ये कैसे हो सकता है? लेकिन ये वायरल फोटो कुछ ऐसा ही बयां कर रही है। वायरल फोटो ने सभी का ध्यान खींच लिया क्योंकि सोनम के सीने से लगी बच्चे की तस्वीर बहुत हद तक रियल लग रही है लेकिन हम आपको बता दें कि सोनम के साथ इस बच्चे की ये तस्वीर फेक है और एक्ट्रेस की अभी तक डिलीवरी नहीं हुई है।

 

 

  आशीष भाटिया-नंदिनी ने उठाई रोडीज सीजन 18 की ट्राॅफी

 

 

10 जून को एमटीवी के पॉपुलर रियालिटी शो रोडीज के 18वें सीजनका विनर मिल गया। आशीष भाटिया और नंदिनी ने Roadies- Journey in South Africa की ट्रॉफी अपने नाम की। ये पहला मौका है जब रोडीज को एक नहीं बल्कि दो विनर मिले। फिनाले में केविन अलमासिफ- मूस जट्टाना, युक्ति अरोड़ा- जसवंत बोपन्ना, गौरव अलघ- सिमी तलसानिया और आशीष भाटिया और नंदिन के बीच खिताबी मुकाबला था।आखिर में  आशीष और नंदिनी ने सीजीन के 'अल्टीमेट चैंपियन' की ट्रॉफी उठाई।

 


श्रीलंका में प्रदर्शन पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया

 

पिछले कई महीनों से श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां काफी समय से लोग आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना कर रहे हैं। लंबे समय से आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना कर रही जनता का शनिवार को सब्र का बाण टूटा और वे हिंसा पर उतर आए।  श्रीलंका के लोगों की हिंसा पर अब बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा ने  वहां के लोगों द्वारा किचन पर कब्जा करने का भी वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में कविता की दो लाइनें लिखीं। उन्होंने लिखा-बुरी है आग पेट की, बुरे हैं दिल के दाग ये...न मिट सकेंगे एक दिन, बनेंगे इंकलाब ये...' 

 

यूट्यूबर गौरव तनेजा को मिली बेल

 

फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट को शनिवार शाम नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं अब गौरव तनेजा को जमानत मिल गई है। दरअसल, गौरव तनेजा की पत्नी रितु राठी ने फैंस के साथ उनका जन्मदिन मनाने की तैयारी की थी। ऐसे में गौरव तनेजा अपनी पत्नी के साथ नोएडा के सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। इस दौरान वहां उनके सैकड़ों फैंस भी पहुंच गए, जिस वजह से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस में मौके पर पहुंचकर हालात संभले और गौरव तनेजा को गिरफ्तार कर लिया था।

 

'दीपवीर' का 119 करोड़ का सपनों का आशीयाना

 

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्होंने करोड़ों का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। रणवीर ने मुंबई के बांद्रा में स्थित रेजिडेंशियल टॉवर 'सागर रेशम' में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर ने ये घर 119 करोड़ रुपए में खरीदा है। रणवीर का आलीशान अपार्टमेंट बांद्रा में स्थित रेजिडेंशियल टॉवर 'सागर रेशम' में है जो किंग खान शाहरुख खान के 'मन्नत' और सलमान खान के 'गैलेक्सी' के बीच में है। ऐसे में अब रणवीर किंग खान और भाईजान के पड़ोसी बन गए हैं क्योंकि सब के घर अगल-बगल में स्थित हैं।

 

बकरीद में सलमान ने प्रशंसकों को किया निराश


देश भर में 10 जून को धूमधाम से ईद का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक के बीच इसका खासा उत्साह देखने को मिला। हर साल की तरह इस बार भी हज़ारों फैंस सलमान खान से मिलने उनके बंगले के बाहर पहुंचे, लेकिन भाईजान अपने प्रशंसकों की यह इच्छा पूरी नहीं कर पाए। फैंस बिना एक्टर को मिले ही वहां से लौट गए। रिपोर्ट्स की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई से मिली जान से मारने की धमकी को देखते हुए सलमान ने सुरक्षा कारणों से ऐसा किया।

 

पत्नी गुरप्रीत कौर संग स्वर्ण मंदिर पहुंचे सीएम भगवंत मान

पंजाब के सीएम और कॉमेडियन रहे भगवंत मान 7 जुलाई को डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे। सोशल मीडिया पर जोड़े की वेडिंग तस्वीरें खूब वायरल हुईं। शादी के चार दिन बाद अब भगवंत मान पत्नी संग श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। 

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद आलिया की पहली पब्लिक अपीयरेंस

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेग्रेंसी अनाउंस की वह खबरों में बनी हुईं हैं। उन्होंने लंदन में अपनी हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन्स' की शूट‍िंग के बीच यह खबर शेयर की थी। वहीं अब एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग खत्म मुंबई लौट आईं हैं। उन्हें बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद आलिया की ये पहली अपीयरेंस थी। इस दौरान हर किसी की नजर आलिया के बेबी बंप पर थी। आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर रीसीव करने के लिए रणबीर कपूर पहुंचे थे। 

Content Writer: suman prajapati

Ashish BhatiaNandiniSonam KapoorMotherentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...