हॉलीवुड एक्ट्रेस एशले ग्रीन अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस बहुत जल्द मां बनने वाली है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी टाइम को खूब एंजॉय कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस को बेवर्ली हिल्स में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
28 Jul, 2022 01:17 PMमुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस एशले ग्रीन अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस बहुत जल्द मां बनने वाली है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी टाइम को खूब एंजॉय कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस को बेवर्ली हिल्स में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो एशले ग्रीन ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप, पोनी और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
इस लुक में एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही है। एशले सड़क पर चलते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो एशले हाल ही में फिल्म Wrong Place में नजर आई थी। ये फिल्म 15 जुलाई 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया था।