टीवी शो ''पटियाला बेब्स'' फेम एक्ट्रेस अशनूर कौर सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ नया शेयर करती रहती हैं। उनका पोस्ट सोशल साइट्स पर आते ही वायरल हो जाता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने 12वीं की परीक्षाएं रद्द होने पर अपनी खुशी व्यक्त की है। इसे लेकर किया गया उनका पोस्ट फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है। अशनूर ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक में वह बर्फीले पहाड़ों के बीच एक चट्टान पर बैठे हुए विक्ट्री साइन दे रही हैं। वहीं दूसरी
02 Jun, 2021 03:54 PMबॉलीवुड तड़का टीम. टीवी शो 'पटियाला बेब्स' फेम एक्ट्रेस अशनूर कौर सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ नया शेयर करती रहती हैं। उनका पोस्ट सोशल साइट्स पर आते ही वायरल हो जाता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने 12वीं की परीक्षाएं रद्द होने पर अपनी खुशी व्यक्त की है। इसे लेकर किया गया उनका पोस्ट फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है।
अशनूर ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक में वह बर्फीले पहाड़ों के बीच एक चट्टान पर बैठे हुए विक्ट्री साइन दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह खुशी से झूमती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अशनूर ने कैप्शन में लिखा, "12th क्लास के स्टूडेंट्स को मेरे मूड का कारण समझ आ रहा होगा | #CBSE12thBoardsCanceled"
बता दें, इस वक्त अशनूर मुंबई के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह अपने एक्टिंग करियर पर भी ध्यान दे रही हैं। अशनूर ने महज 5 साल की उम्र में टीवी शो 'झांसी की रानी' से अपने करियर की शुरूआत कर दी थी। उसके बाद, उन्होंने ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, साथ निभाना साथिया और देवों के देव महादेव जैसे सीरियल्स में नजर आईं।