बॉलीवुड एक्टर अाशोक कुमार का आज बर्थडे है। चाहे वह आज हमारे बीत नहीं है लेकिन अशोक हीरो की छवि वाले हिन्दी फिल्मों के पहले एक्टर थे। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को हुआ था। 13 अक्टूबर अशोक कुमार के भाई और ख्यात गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि भी है। अपने जन्मदिवस पर ही भाई की मौत के बाद अशोक कुमार ने अपना जन्मदिन मनाना छोड़ दिया था।
13 Oct, 2017 10:32 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर अाशोक कुमार का आज बर्थडे है। चाहे वह आज हमारे बीत नहीं है लेकिन अशोक हीरो की छवि वाले हिन्दी फिल्मों के पहले एक्टर थे। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को हुआ था। 13 अक्टूबर अशोक कुमार के भाई और ख्यात गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि भी है।
अपने जन्मदिवस पर ही भाई की मौत के बाद अशोक कुमार ने अपना जन्मदिन मनाना छोड़ दिया था। जानते हैं अशोक कुमार के शम्मी कपूर ने एक बार एक पान मसाले का विज्ञापन सिर्फ इसलिए किया था कि क्योंकि इसमें अशोक कुमार भी थे। बाद में राज कपूर शम्मी पर इसके लिए बेहद नाराज हुए।
अशोक कुमार के एक्टर बनने की कहानी दिलचस्प है। सूत्रों के अनुसार, 'अशोक कुमार मुंबई आकर निर्माता-निर्देशक हिमांशु राय के साथ टेक्नीशियन के रूप में काम करने लगे थे। हिमांशु 1936 में फिल्म जीवन नैया बना रहे थे। लेकिन तभी अफवाह उड़ी कि फिल्म के हीरो हुसैन का हिमांशु की पत्नी देविका रानी, जो फिल्म की हीरोइन भी थीं, से अफेयर है। इसके बाद हिमांशु नाराज हो गए और अशोक कुमार से कहा कि वे अब उनकी फिल्म के हीरो होंगे। अशोक कुमार ने एक्टर बनने से काफी इंकार किया, लेकिन हिमांशु नहीं माने। इस तरह अशोक कुमार के एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई।
बता दें कि राज कपूर की शादी के दौरान अशोक कुमार फेमस नहीं हुए थे। लेकिन शादी में किसी ने चिल्लाया कि अशोक कुमार आए हैं तो राज कपूर की दुल्हन कृष्णा ने यह सुनकर अपना घुंघट हटा लिया था। यह सब होने के बाद राज कपूर अपनी पत्नी से कई दिनों तक नाराज रहे थे।