रियालिटी शो ''बिग बाॅस 13'' का 140 दिन बाद आज ग्रैंड फिनाले हो रहा है। शो में हमें कई लव स्टोरीज देखने को मिली। शो का नाम जब भी लिया जाएगा उसके साथ साथ लोगों को असीम रियाज और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी को याद किया जाएगा। हर की जानता है कि आसिम हिमांशी को कितना पसंद करते हैं। आसिम को अक्सर शो में हिमांशी से उनके प्यार का इजहार करते देखा जाता है।
15 Feb, 2020 03:40 PMमुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' का 140 दिन बाद आज ग्रैंड फिनाले हो रहा है। शो में हमें कई लव स्टोरीज देखने को मिली। शो का नाम जब भी लिया जाएगा उसके साथ साथ लोगों को असीम रियाज और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी को याद किया जाएगा। हर की जानता है कि आसिम हिमांशी को कितना पसंद करते हैं। आसिम को अक्सर शो में हिमांशी से उनके प्यार का इजहार करते देखा जाता है।
वहीं अब ग्रैंड फिनाले के दिन आसिम हिमांशी के साथ बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस दौरान वह हिमांशी से प्यार का इजहार करते हुए सगाई की अंगूठी पहनाने वाले हैं। हाल ही में ग्रैंड फिनाले का एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में आसिम हिमांशी के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान घर में बर्फ की बारिश भी होती नजर आ रही है। उसके बाद आसिम हिमांशी को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते हैं। इतना ही नहीं आसिम अंगूठी निकालते हैं और हिमांशी को पहना देते हैं।
बता दें कि इस शो में जहां पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपये लेकर शो को अलविदा कह दिया है। वहीं कंटेस्टेंट आरती सिंह सिंह भी घर से बेघर हो गई हैं। वहीं खबरें हैं कि रश्मि भी घर से आउट हो गईं हैं। अब शो में 3 फाइनलिस्ट सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आसिम रियाज शामिल हैं।