main page

मोनोक्रोम साड़ी में रैंप पर उतरीं सुनील शेट्टी की बेटी अथिया, ग्लैमरस लुक देख दर्शक बोले Wow

Updated 23 August, 2019 01:01:18 PM

एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी फिल्मों में भले ही कुछ कमाल न दिखा पाई हो लेकिन वो अपने फैशन सेंस से सबको इंप्रेस करती हैं। इसी बीच वीरवार को मुंबई हुए लैक्में फैशन वीक 2019 के दौरान वो रैंप पर जलवे बिखेरती नजर आईं...

मुंबई: एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी फिल्मों में भले ही कुछ कमाल न दिखा पाई हो लेकिन वो अपने फैशन सेंस से सबको इंप्रेस करती हैं। इसी बीच वीरवार को मुंबई हुए लैक्में फैशन वीक 2019 के दौरान वो रैंप पर जलवे बिखेरती नजर आईं।

Bollywood Tadka, अथिया शेट्टी इमेज, अथिया शेट्टी फोटो, अथिया शेट्टी पिक्चर 

अथिया इस इवेंट में फैशन डिज़ाइनर अब्राहम और ठाकुर के लिए शोस्टॉपर बनी थीं। उनका लुक इतना जबरदस्त था कि रैंप वॉक के दौरान सबकी निगाहें उनपर टिक गईं। 

Bollywood Tadka, अथिया शेट्टी इमेज, अथिया शेट्टी फोटो, अथिया शेट्टी पिक्चर 

इस दौरान अथिया ब्लैक एंड व्हाइट कलर की मोनोक्रोम साड़ी में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। साड़ी के साथ उन्होंने कंफर्टेबस स्लीपर्स कैरी किए थे। इस सादगी भरे लुक में वो बेहद प्यारी लग रही हैं।

Bollywood Tadka, अथिया शेट्टी इमेज, अथिया शेट्टी फोटो, अथिया शेट्टी पिक्चर 

रैंप वॉक के दौरान उनके चेहरे पर स्माइल देखते ही बन रही है। लैक्मे फैशन वीक में के दौरान वॉक करते हुए सुनील शेट्टी की बेटी के चेहरे पर कॉन्फिडेंस साफ देखा जा सकता है।

Bollywood Tadka, अथिया शेट्टी इमेज, अथिया शेट्टी फोटो, अथिया शेट्टी पिक्चर 

उन्होंने मुस्कुराते हुए कैमरा को पोज दिए। अथिया के इस रैंप वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। रैंप पर अथिया का लुक बेहद शानदार नजर आ रहा था।

Bollywood Tadka, अथिया शेट्टी इमेज, अथिया शेट्टी फोटो, अथिया शेट्टी पिक्चर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आथिया ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हीरो' से की। फिल्म में उनके साथ सुरज पंचौली नजर आए थे। अथिया और सूरज का बॉलीवुड में डेब्यू सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस से हुआ था। सलमान ने दोनों की फिल्म का प्रमोशन भी किया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

Bollywood Tadka, अथिया शेट्टी इमेज, अथिया शेट्टी फोटो, अथिया शेट्टी पिक्चर 

 

: Neha

athiya shettysunil shettyGlamorous lookmonochrome sareelakme fashion week 2019Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...