main page

वेडिंग दा सीजन: क्रिकेटर KL राहुल की दुल्हनिया बनेंगी आथिया,5 स्टार होटल में नहीं सुनील शेट्टी के 17 साल पुराने बंगले में सात फेरे लेगा कपल

Updated 06 September, 2022 10:39:32 AM

बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी लंबे समय से क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल को डेट कर रही हैं।  दोनों को अक्सर एकसाथ हांथों में हाथ डाले देखा जाता है। कई महीनों से ये बज क्रिएट हुआ है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ रही है। वहीं अब इस रयूमर्ड की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।हालिया रिपोर्ट बताती है कि उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नए अपडेट में शादी की जगह परिवार ही तय कर रहे हैं और तारीख को केएल र

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी लंबे समय से क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल को डेट कर रही हैं।  दोनों को अक्सर एकसाथ हांथों में हाथ डाले देखा जाता है। कई महीनों से ये बज क्रिएट हुआ है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ रही है। वहीं अब इस रयूमर्ड की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

Bollywood Tadka

हालिया रिपोर्ट बताती है कि उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नए अपडेट में शादी की जगह परिवार ही तय कर रहे हैं और तारीख को केएल राहुल के मैचेस को देखते हुए ही तय किया जाएगा। 

Bollywood Tadka

एक इंग्लिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया कि एक फेमस वेडिंग प्लैनर अपनी टीम के साथ खंडाला का दौरा करने के लिए आए थे। मुंबई के 5 स्टार होटलों को छोड़कर अथिया और केएल राहुल ने पिता सुनील शेट्टी के घर खंडाला में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।

Bollywood Tadka

खंडाला का घर सुनील शेट्टी के दिल के बेहद करीब है। सुनील और माना शेट्टी का यह घर 17 साल पहले बना था। यह एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और मिट्टी के रंगों से बेहतरीन कलर में है। एक्टर का घर आलीशान हरियाली के बीच बना है जबकि अंदरूनी हिस्सों को भी पौधों से सजाया गया है।

Bollywood Tadka

शादी में शामिल होने वाले करीबी लोगों को जल्द ही दिसंबर के अंत से जनवरी के पहले सप्ताह तक खुद को फ्री रखने के लिए सूचित किया जाएगा। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की स्टार-स्टडेड शादी के बाद अथिया और केएल राहुल की शादी बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में एक और बड़ी मोटी शादी होगी।

Bollywood Tadka

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूजे के और करीब आ गए। कुछ दिनों पहले केएल राहुल अपनी कमर की सर्जरी कराने विदेश गए थे तो अथिया भी उनके साथ गई थीं। 

Content Writer: Smita Sharma

Athiya ShettyKL RahulTie the KnotSuniel ShettyKhandala BungalowBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...