बाॅलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों काम से ब्रेक लेकर फैमिली संग टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आयुष्मान के लिए साल 2019 काफी खास रहा। उनकी फिल्में ''ड्रीम गर्ल'' और ''बाला'' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाई की। इसके अलावा आयुष्मान खुराना को बेस्ट ऐक्टर के लिए नैशनल अवॉर्ड भी मिला। वहीं अब आयुष्मान न्यू ईयर मनाने के लिए अपनी पत्नी ताहिरा और दोनों बच्चों के साथ बहामास पहुंचे।
01 Jan, 2020 11:34 AMलंदन: बाॅलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों काम से ब्रेक लेकर फैमिली संग टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आयुष्मान के लिए साल 2019 काफी खास रहा। उनकी फिल्में 'ड्रीम गर्ल' और 'बाला' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाई की। इसके अलावा आयुष्मान खुराना को बेस्ट ऐक्टर के लिए नैशनल अवॉर्ड भी मिला। वहीं अब आयुष्मान न्यू ईयर मनाने के लिए अपनी पत्नी ताहिरा और दोनों बच्चों के साथ बहामास पहुंचे।
इस दौरान उनकी मुलाकात प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस के साथ हुई। इस दौरान की इख तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। लुक की बात करें तो तस्वीर में पीसी ओरेंज कलर की ड्रेस में बोल्ड दिख रही हैं। वहीं ताहिरा टाॅप और जींस में ग्लैमरस दिखीं। आयुष्मान और निक कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। इसके अलावा आयुष्मान ने बहामास में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट को अटेंड किया।
इस दौरान की वीडियो सोसल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में कॉन्सर्ट के दौरान आयुष्मान और ताहिरा की बेटी वरुष्का प्रियंका के साथ झूमती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि निक जोनस स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रिंयका और वरुष्का निक को खूब चियर कर रहे हैं। प्रियंका और वरुष्का का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ ने भी अहम भूमिका थे। फिल्म के जरिए प्रियंकाने करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। इसके अलावा प्रियंका 'फ्रोजन 2' के हिंदी वर्जन के लिए भी डबिंग की है। इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आई। प्रियंका राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी।