सीरियल ''बड़े अच्छे लगते हैं 2'' फेम नकुल मेहता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि नकुल मेहता हाॅस्पिटल में भर्ती में भर्ती है।उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उनकी एक छोटी सी सर्जरी भी हुई थी।अस्वस्थ होने के कारण वह कठिन दौर से गुजर रहे हैं। इसके चलते उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं कि शूटिंग पर भी विराम लगा दिया है।
01 Jun, 2022 03:18 PMमुंबई: सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' फेम नकुल मेहता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि नकुल मेहता हाॅस्पिटल में भर्ती में भर्ती है।उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उनकी एक छोटी सी सर्जरी भी हुई थी।अस्वस्थ होने के कारण वह कठिन दौर से गुजर रहे हैं। इसके चलते उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं कि शूटिंग पर भी विराम लगा दिया है।
नकुल मेहता की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ एक एड के जरिए की थी। साल 2008 में नकुल ने अपने करियर की शुरुआत अध्ययन सुमन की फिल्म हाल-ए-दिल से की थी
हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। साल 2012 में उन्होंने 'प्यार का दर्द है' से टीवी डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'इश्कबाज' और 'दिल बोले ओबेरॉय' जैसे कई शो में काम किया।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो नकुल मेहता और जानकी ने जनवरी 2012 में शादी की थी। उन्होंने शादी से पहले 9 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। कपल एक प्यारे से बेटे का पेरेंट्स बना है।