बाॅलीवुड फिल्म बजरंगी भाईजान से इंडस्ट्री में डेब्यू करनी वाली हर्षाली मल्होत्रा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा ने गूंगी मुन्नी उर्फ शाहिदा का किरदार निभाया था।
इस फिल्म में अपनी क्यूटनेस से हर्षाली ने सभी का दिल जीत लिया था। वैसे तो हर्षाली फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में हर्षाली को भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान की एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में वह महाराष्ट
10 Jan, 2022 02:01 PMमुंबई: बाॅलीवुड फिल्म बजरंगी भाईजान से इंडस्ट्री में डेब्यू करनी वाली हर्षाली मल्होत्रा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा ने गूंगी मुन्नी उर्फ शाहिदा का किरदार निभाया था।
इस फिल्म में अपनी क्यूटनेस से हर्षाली ने सभी का दिल जीत लिया था। वैसे तो हर्षाली फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
हाल ही में हर्षाली को भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान की एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में वह महाराष्ट्र के गवर्नर श्री भगत सिंह किशोरी से अवार्ड ले रही हैं।
यह अवार्ड सेरेमनी मुंबई में राजभवन में हुईं। सेरेमनी में हर्षाली ट्रेडिशनल लुक में पहुंची। वह व्हाइट एंड पिंक लहंगे में प्यारी लग रही हैं। तस्वीर के साथ हर्षाली ने लिखा-श्री भगत सिंह कोश्यारी (महाराष्ट्र के राज्यपाल) से भारत रत्न डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर धन्य हो गई। हर्षाली की ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें इस सम्मान के लिए ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
'बजरंगी भाईजान' हर्षाली मल्होत्रा की पहली फिल्म थी। हालांकि, वो इससे पहले कई एड में नज़र आ चुकी थीं, लेकिन बड़े पर्दे पर वो पहली बार इसी फिल्म में दिखाई दीं। उस समय हर्षाली बहुत छोटी थीं।
बताया जाता है कि 'मुन्नी' यानि शाहिद के लिए करीब 5 हजार बच्चियों ने ऑडिशन दिया था लेकिन मेकर्स को हर्षाली पसंद आई। हर्षाली ने भी टीम को निराश नहीं किया और अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया। बताया जाता है कि हर्षाली पहले सलमान से शर्माती थीं और कम बात करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे सलमान उनके फेवरेट बन गए।