main page

Lockdown: बलराज सयाल ने उड़ाया शहनाज-पारस का मजाक, कहा-'क्या किस्मत लेके पैदा हुए हो दोनों'

Updated 22 April, 2020 12:02:45 PM

काॅमेडियन बलराज सयाल हाल ही में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के शो ''मुझसे शादी करोगे'' में नजर आए थे। इस शो में वह शहनाज गिल को इंप्रेस करने आए थे। हालांकि उनका शहनाज के साथ लव का कनेक्शन तो नहीं बना पर वह शिंगर के अच्छे दोस्त बने। इस शो में उनका लव कनेक्शन पारस को इंप्रेस करने आई कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस अंकिता श्रीवास्तव के साथ बन गया।

मुंबई: काॅमेडियन बलराज सयाल हाल ही में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के शो 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आए थे। इस शो में वह शहनाज गिल को इंप्रेस करने आए थे। हालांकि उनका शहनाज के साथ लव का कनेक्शन तो नहीं बना पर वह शिंगर के अच्छे दोस्त बने। इस शो में उनका लव कनेक्शन पारस को इंप्रेस करने आई कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस अंकिता श्रीवास्तव के साथ बन गया।

Bollywood Tadka

दोनों शो से लव जोड़ी बनकर निकले। वहीं हाल ही में बलराज ने शहनाज और पारस पर चुटकी ली। उन्होंने अपने इंस्टा पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-'मुझे तो पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का सोच-सोच के कुछ होता है। पहले 140 दिन बिग बॉस फिर 'मुझसे शादी करोगे' 30 दिन औ अब लॉकडाउन। भाईसाहब, क्या किस्मत लेके पैदा हुए हो तुम दोनों।'

Bollywood Tadka

इसके साथ उन्होंने शहनाज और पारस को टैग किया। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लाॅकडाउन हो गया है। सभी अपने घरों में कैद हो गए हैं। ऐसे में लॉकडाउन के कारण घर में बंद रहने पर बलराज सयाल ने पारस और शहनाज का मजाक उड़ाया है और कहा है कि उन्हें उन दोनों के लिए बुरा फील होता है। वहीं अब देखना है कि शहनाज और पारस बलराज की इस पोस्ट पर क्या कमेंट करते हैं।

Bollywood Tadka काम की बात करें तो बलराज मुझसे शादी करोगे के अलावा रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आए थे। वहीं पारस की बात करें तो वह बिग बाॅस के बाद अपनी दोस्त माहिरा शर्मा के साथ एक म्यूजिक वीडियो बारिश में दिखे। इस साॅन्ग को लोगों ने काफी पसंद किया।

Bollywood Tadka

 

शहनाज की बात करें तो वह भी बिग बाॅस और मुझसे शादी करोगे के बाद सिद्धार्थ शुक्ला संग दर्शन रावल के म्यूजिक साॅन्ग भुला दूंगा में नजर आईं। साॅन्ग में सिडनाज की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। इस साॅन्ग को अब तक 55 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

: Smita Sharma

Balraj SyalParas ChhabraShehnaz Gillstucklockdownbigg boss 13mujhse shaadi karogeBollywood NewsBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsLatest Television Hindi NewsTV Reality shows Updates

loading...