main page

विवेक ओबेरॉय के घर बंगलूरू पुलिस की छापेमारी, ड्रग केस में नाम सामने आने के बाद से फरार है आद‍ित्‍य अल्‍वा

Updated 15 October, 2020 05:13:19 PM

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर पर बंगलूरू पुलिस की रेड पड़ी है। दोपहर दो बजे के करीब दो पुलिस इंस्पेक्टर विवेक गे घर पहुंचे और छापेमारी करनी शुरू कर दी। विवेक की पत्नी के भाई आदित्य अल्वा बेंगलुरु ड्रग केस में आरोपी हैं। पुलिस ने उनकी ही तलाश में एक्टर के घर पर रेड की है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर पर बंगलूरू पुलिस की रेड पड़ी है। दोपहर दो बजे के करीब दो पुलिस इंस्पेक्टर विवेक गे घर पहुंचे और छापेमारी करनी शुरू कर दी। विवेक की पत्नी के भाई आदित्य अल्वा बेंगलुरु ड्रग केस में आरोपी हैं। पुलिस ने उनकी ही तलाश में एक्टर के घर पर रेड की है।

Bollywood Tadka

 

 

विवेक के घर छापेमारी को लेकर पुलिस ने बताया कि विवेक का साला आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके ओबेरॉय घर में छुपा है। जिसे ढूंढने के लिए हमने यह छापेमारी है। इस मामले में कोर्ट से वारंट लिया गया है और क्राइम ब्रांच की टीम ने रेड शुरू की।

Bollywood Tadka


विवेक के अलावा पुलिस ने आदित्य अलवा के घर पर भी छापा मारा है। उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। इस केस में क्राइम ब्रांच की टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित कुछ ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है। 

Bollywood Tadka


बता दें बीते दिनों सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में चार सितंबर को रागिनी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया था। रागिनी बाद कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी को भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया। अब तक ड्रग रैकेट में कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। 


 

: suman prajapati

Bangalore PoliceraidsVivek Oberoihousedrugs caseBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...