main page

डिस्को संगीत के किंग बप्पी लाहिरी के जन्मदिन पर जानें उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से

Updated 27 November, 2019 12:02:42 AM

बॉलीवुड को रॉक और डिस्को म्यूजिक से रू-ब-रू कराकर लोगों को अपनी धुनों पर थिरकाने वाले मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी 27 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। हिंदी फिल्म में बप्पी लाहिरी उन गिने चुने संगीतकारों में शुमार किए जाते है जिन्होंने ताल साज के प्रयोग के साथ फिल्मी संगीत में पश्चिमी संगीत को जोड़ करके बाकायदा ‘डिस्को थेक'' की एक....

मुंबईः बॉलीवुड को रॉक और डिस्को म्यूजिक से रू-ब-रू कराकर लोगों को अपनी धुनों पर थिरकाने वाले मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी 27 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। हिंदी फिल्म में बप्पी लाहिरी उन गिने चुने संगीतकारों में शुमार किए जाते है जिन्होंने ताल साज के प्रयोग के साथ फिल्मी संगीत में पश्चिमी संगीत को जोड़ करके बाकायदा ‘डिस्को थेक' की एक नई शैली ही विकसित कर दी।
Bollywood Tadka
अपने इस नए प्रयोग की वजह से बप्पी को करियर के शुरूआती दौर में काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा लेकिन बाद में श्रोताओं ने उनके संगीत को काफी सराहा और वह फिल्म इंडस्ट्री में ‘डिस्को किंग' के रूप में विख्यात हो गए। 
Bollywood Tadka
लेकिन क्या आप जानते हैं कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में 27 नवंबर 1952 को जन्में बप्पी का मूल नाम आलोकेश लाहिरी था। उनका रूझान बचपन से ही संगीत की ओर था। उनके पिता अपरेश लाहिरी बंगाली गायक थे जबकि मां वनसरी लाहिरी संगीतकार और गायिका थीं। माता-पिता ने संगीत के प्रति बढ़ते रूझान को देख लिया और इस राह पर चलने के लिये प्रेरित किया। 
Bollywood Tadka
बचपन से ही बप्पी यह सपना देखा करते थें कि संगीत के क्षेत्र में वह अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर सकें। महज तीन वर्ष की उम्र से ही बप्पी लाहिरी ने तबला बजाने की शिक्षा हासिल करनी शुरू कर दी। इस बीच उन्होंने अपने माता-पिता से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा भी हासिल की। बतौर संगीतकार बप्पी ने अपने कैरियर की शुरूआती वर्ष 1972 में रिलीज बंग्ला फिल्म ‘दादू' से की। 

: Pawan Insha

Bappi Lahiribirthday Bappi Lahiribollywoodbollywood top newsbollywood tadkabollywood khabarbollywood breakingbollywood latest news

loading...