main page

80 और 90 के दशक में बप्पी लाहिरी ने बॉलीवुड की 'डिस्को' गानों से कराई थी पहचान,3 साल की उम्र में ही बजाते थे तबला

Updated 16 February, 2022 09:00:52 AM

बुधवार की सुबह यानि 16 फरवरी को एक ऐसी खबर आई जिसने हर किसी को सदमा दे दिया। खबर है 80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लहरी दुनिया को अलविदा कह गए।बप्पी लहरी ने 69 की उम्र में अंतिम सांस ली।

मुबंई: बुधवार की सुबह यानि 16 फरवरी को एक ऐसी खबर आई जिसने हर किसी को सदमा दे दिया। खबर है 80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लहरी दुनिया को अलविदा कह गए।बप्पी लहरी ने 69 की उम्र में अंतिम सांस ली।

Bollywood Tadka

अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया-लहरी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें फिर हाॅस्पिटल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उनकी मृत्यु हो गई। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण। इस दुखद खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Bollywood Tadka

बप्पी लहरी को लोग प्यार से बप्पी दा बुलाते थे। उन्होंने महज 3 साल की उम्र से ही तबला बजाना शुरू कर दिया था जिसे देख उनके पिता अपरेश लहरी ने उन्हें और भी गुण सिखाए।

Bollywood Tadka

बाॅलीवुड इंडस्ट्री को बप्पी दा ने एक नया म्यूजिक दिया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा को रॉक और डिस्को म्यूजिक से रूबरू कराया था। 70-80 के दशक में उन्होंने सभी को उनके गानों पर थिरकने को मजबूर कर दिया था।

Bollywood Tadka

बप्पी लहरी पाॅपुलर  सिंगर एसडी बर्मन से इंस्पायर थे और 17 साल की उम्र में ही उन्होंने संगीतकार बनने का फैसला कर लिया था। वो एसडी बर्मन के गाने सुनते थे और रियाज करते थे। बतौर संगीतकार बप्पी ने अपने कैरियर की शुरूआती वर्ष 1972 में रिलीज बंग्ला फिल्म ‘दादू' से की। उनकी पहलीहिंदी फिल्म जिसके लिए उन्होंने संगीत तैयार किया, वह थी नन्हा शिकारी (1973)। जिस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में स्थापित किया, वह ताहिर हुसैन की हिंदी फिल्म, ज़ख्मी (1975) थी, जिसके लिए उन्होंने संगीत तैयार किया और एक पार्श्व गायक के रूप में पहचान बनाई।
 

 


 

 


 


 

 

Content Writer: Smita Sharma

bappi lahirideathbollywooddisco and rock songsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...