main page

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का ऐलान, कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे दिवंगत पुनीत राजकुमार

Updated 17 November, 2021 10:44:48 AM

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का महज 46 साल की उम्र में 29 अक्टूबर को निधन हो गया था, जिससे उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। भले ही आज वो इस दुनिया में नहीं है, लेकिन याद बनकर हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा हैं। वहीं बीते मंगलवार को कर्नाटक सरकार ने ऐलान किया कि दिवंगत पुनीत राजकुमार को कर्नाट

बॉलीवुड तड़का टीम. कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का महज 46 साल की उम्र में 29 अक्टूबर को निधन हो गया था, जिससे उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। भले ही आज वो इस दुनिया में नहीं है, लेकिन याद बनकर हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा हैं। वहीं बीते मंगलवार को कर्नाटक सरकार ने ऐलान किया कि दिवंगत पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये एलान कर्नाटक के मुख्मंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने टि्वटर हैंडल के जरिए भी किया। 

 

कर्नाटक रत्न से सम्मानित होने वाले दिवंगत पुनीत राजकुमार 10वें शख्स होंगे। यह पुरस्कार कर्नाटक का सर्वोच्च पुरस्कार है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इस पुरस्कार का ऐलान कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में किया था। ये कार्यक्रम पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया था। इसका कार्यक्रम नाम 'पुनीत नामाना' रखा गया था।

 

वहीं ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने लिखा- राज्य सरकार ने मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित दिवंगत श्री पुनीत राजकुमार को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

 

 


बता दें, पुनीत राजकुमार का निधन 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। पुनीत राजकुमार, कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार डॉ. राजकुमार के बेटे थे। उनके पिता राजकुमार भी कर्नाटक सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। 

Content Writer: suman prajapati

CMBasavaraj BommaiAnnouncedPuneeth RajkumarhonoredKarnataka Ratna AwardBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...