main page

अमिताभ के बंगले 'जलसा'में घुस चमगादड़ ने मचाया हंगाना, बिग बी बोले- 'कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा'

Updated 26 April, 2020 08:27:11 AM

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं इस वायरस को लेकर अक्सर ये कहा जा रहा है कि ये चमगादड़ के जरिए इंसान में फैला। इस खबर के आने के बाद हर कोई चमगादड़ को लेकर काफी सतर्क हैं। वहीं अगर चमगादड़ अचानक आपके घर में घुसकर उत्पात मचाना शुरु कर दे तो आपका क्या गाल होगा। शायद ये बा

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं इस वायरस को लेकर अक्सर ये कहा जा रहा है कि ये चमगादड़ के जरिए इंसान में फैला। इस खबर के आने के बाद हर कोई चमगादड़ को लेकर काफी सतर्क हैं। वहीं अगर चमगादड़ अचानक आपके घर में घुसकर उत्पात मचाना शुरु कर दे तो आपका क्या गाल होगा। शायद ये बाकतें सोतकर ही आप डर जाएंगे। लेकिन बाॅलीवुड के शंहशाह यानि अमिताभ बच्चन के साथ तो सच में कुछ ऐसा ही हुआ है।

Bollywood Tadka

इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि उनके बंगले जलसा के एक कमरे में चमगादड़ घुस आया जिसे निकालने में उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

Bollywood Tadka

 

अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा-'जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर...ब्रेकिंग न्यूज...क्या आप यकीन करेंगे। एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा।'अमिताभ के इस ट्वीट पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

बता दें कि लाॅकडाउन के चलते अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्सर वो ट्विटर पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। उनकी हर पोस्ट को उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं। कुछ दिन पहले ही अमिताभ ने एक पोस्ट कर कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया था। अमिताभ अपने एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर नर्स, डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मचारी और अग्निशामक इन सभी शब्दों को मिलाकर भगवान श्रीणेश की आकृति बनाई गई है। इस तस्वीर में खासकर डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा दी गई है। अमिताभ ने इस तस्वीर को साझा करते हुए इन सभी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'फ्रंटलाइन वर्कर्स। डॉक्टर्स और नर्सेस। सामाजिक योद्धा। नतमस्तक हूं मैं। कौन कहता है कि भगवान मिलते नहीं? अस्पतालों को देखिए...हमें उनके स्वरुप को पहचानना होगा।'

 Bollywood Tadka

काम की बात करें तो बिग बी 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र', 'चेहरे', 'गुलाबो सिताबो' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं 'चेहरे' में इमरान हाशमी और 'गुलाबो-सिताबो' में आयुष्मान खुराना संग दिखेंगें। 

: Smita Sharma

amitabh bachchanhousejalsanightbats enteredcoronavirusBollywood Celebrity NewsBollywood NewsBollywood News and Gossip

loading...