main page

BB 16 Promo: 'मैं यही हूं..अपनी जर्नी देख जोश में उछले शालीन भनोट, भावुक हुईं प्रियंका बोलीं- 'कहां लेकर जाऊं इतना सारा प्यार'

Updated 09 February, 2023 04:23:07 PM

सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। शो में बचे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स शालीन भनोट, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टेन ट्रॉफी हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी बीच अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो सामने आए हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट की जर्नी दिखाई गई है। अपनी जर्नी देख यह दोनों कंटेस्टेंट्स भावुक हो जाते हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। शो में बचे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स शालीन भनोट, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टेन ट्रॉफी हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी बीच अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो सामने आए हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट की जर्नी दिखाई गई है। अपनी जर्नी देख यह दोनों कंटेस्टेंट्स भावुक हो जाते हैं।

 

पहले प्रोमो वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी की जर्नी दिखाई गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि जर्नी देखने से पहले प्रियंका बोलती हैं- आप सबका बहुत शुक्रिया..कहां लेकर जाऊं मैं इतना सारा प्यार। प्रियंका की जर्नी वीडियो में मेकर्स ने शो के हर उस पल को जोड़ा है जब एक्ट्रेस अपने और अपने दोस्तों के लिए लड़ी हैं।

 

 
वहीं दूसरे प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि शालीन भनोट अपनी जर्नी देख रो पड़ते हैं। आखिर में वह जोश में उछल पड़ते हैं और बोलते हैं कि हां मैं यही हूं।

Content Writer: suman prajapati

BB 16 PromoShalin BhanotExcitedPriyanka Chahar ChoudharyemotionaljourneyBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...