main page

सीरियल कसौटी जिंदगी....से पहले अवॉर्ड शो में होगी 'कोमोलिका' की एंट्री? देखें वीडियो

Updated 27 October, 2018 01:46:26 PM

टीवी एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही एकता कपूर के सीरियल ''कसौटी जिंदगी के'' में कोमोलिका का किरदान निभाते हुए नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही कोमोलिका लुक का प्रोमो रिलीज किया गया।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का किरदान निभाते हुए नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही कोमोलिका लुक का प्रोमो रिलीज किया गया। जब से ही फैंस उनकी शो में एंट्री को लेकर काफी उत्सुकता में हैं।

 

हाल ही में एक खबर आई है कि कसौटी में एंट्री से पहले हिना का स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2018 के मंच पर ग्रैंड वैलकम होगा। हुस्न की मल्लिका कोमोलिका का 4 नंवबर को अवॉर्ड नाइट में स्वैग से स्वागत किया जाएगा।

 

इस बात की जानकारी खुद हिना ने एक वीडियो के जरिए दी है। हिना के अवॉर्ड नाइट में परफॉर्मेंस का स्टार प्लस पर प्रोमो रिलीज हुआ है। वीडियो में हिना अपने डांसिंग मूव्स को दिखा रही हैं।  कोमोलिका की एंट्री के वक्त हॉल में तालियां बजने लगती हैं। इस साल स्टार परिवार अवॉर्ड्स 4 नवंबर को रात 8 बजे टेलीकास्ट होगा।

: Neha

kasautii zindagi kayhina khankomolika debutstar parivaar awards

loading...