हॉलीवुड एक्ट्रेस बेला हदीद और मॉडल हैली बीबर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो मीडिया की नजरों से बच नहीं पाती है। हाल ही में बेला और हैली को लॉस एंजिल्स में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
09 Jan, 2022 01:37 PMमुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस बेला हदीद और मॉडल हैली बीबर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो मीडिया की नजरों से बच नहीं पाती है। हाल ही में बेला और हैली को लॉस एंजिल्स में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो बेला व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लैक जैगिंग में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज पहने हुई है। लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है।
वहीं हैली ग्रे आउटफिट में दिखाई दे रही है। लाइट मेकअप, बन और शेड्स से हैली ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
बेला के काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार शॉर्ट फिल्म Going Home with Bella Hadid में देखा गया था। जिसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया। वहीं हैली के आखिरी बार टीवी सीरीज Dave में देखा गया था।