main page

शख्स ने दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार पर शराब की बोतल के साथ किया आपत्तिजनक पोस्ट, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated 02 November, 2021 01:37:45 PM

कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का 29 अक्तूबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। एक्टर के निधन से परिवार और फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा। इसी बीच एक लड़के ने पुनीत के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट शेयर किया था। बेंगलुरु पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई. कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का 29 अक्तूबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। एक्टर के निधन से परिवार और फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा। इसी बीच एक लड़के ने पुनीत के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट शेयर किया था। बेंगलुरु पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। 

Bollywood Tadka
जब आरोपी की पोस्ट वायरल हुआ तो एक पॉलिटिकल पार्टी से संबंधित व्यक्ति ने उसका स्क्रीनशॉट लेकर बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया। इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पोस्ट न केवल आपत्तिजनक थी बल्कि अपमानजनक भी थी। कई लोगों ने आरोपी और उसके दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Bollywood Tadka
बता दें कि पुनीत के निधन के बाद राज्य सरकार ने शराब की बिक्री पर रोक लगाने और सिनेमाघरों को बंद करने का आदेश दिया था। इस कारण ही आरोपी ने शराब की बोतल के साथ यह पोस्ट शेयर किया था। आरोपी की पोस्ट पर शिकायत के बाद खुद बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने खुद ट्विटर पर लोगों को जवाब देते हुए बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

bengaluru policearrestedboysharingoffensive postpuneeth rajkumarBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...