main page

ये हैं बॉलीवुड की वो 10 एेसी ऐतिहासिक फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस के तोड़े सारे रिकॉर्ड

Updated 15 September, 2018 01:09:25 PM

बॉलीवुड में कई एतिहासिक फिल्में बनाई जाती हैं। भारतीय फिल्म जगत में मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को उनकी संस्कृति और इतिहास से भी परिचित करवाया जाता है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐतिहासिक घटनाएं फिल्मी रूप-रंग के साथ पर्दे पर उतरी हैं...

मुंबई: बॉलीवुड में कई एतिहासिक फिल्में बनाई जाती हैं। भारतीय फिल्म जगत में मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को उनकी संस्कृति और इतिहास से भी परिचित करवाया जाता है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐतिहासिक घटनाएं फिल्मी रूप-रंग के साथ पर्दे पर उतरी हैं। एेसी एेतिहासिक फिल्मों ने कमाई के मामले में भी बॉक्स अॉफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। बॉलीवुड में इतिहास से जुड़े किरदारों या किसी घटना पर आधारित फिल्‍में समय-समय पर बनती रही हैं, लेकिन इन फिल्‍मों को बनाने के पीछे स्टार कास्ट को विवाद और विरोध का सामना करना पड़ा है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं पॉपुलर एेतिहासिक फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने लोगों को उनकी संस्कृति और इतिहास से परिचित ही नहीं करवाया बल्कि लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी हैं। 

Bollywood Tadka


गांधी (1982)


1982 में बनी मोहनदास करमचंद गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म 'गांधी' ने लोगों के दिल में एक अलग छाप छोड़ी। फिल्म में बेन किंग्सले गांधी के किरदार में नजर आए। फिल्म के लिए दोनों को अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म का निर्देशन रिचर्ड एटनबरोघ ने किया। 

 

Bollywood Tadka

 

बॉर्डर (1997)

जेपी दत्ता के डायरेक्ट में बनी फिल्म बॉर्डर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित थी। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, और अक्षय खन्ना जैसे बड़े एक्टर्स ने काम किया था। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 65 करोड़ की कमाई की थी।

 

Bollywood Tadka

 

लगान (2001)


25 करोड़ के बजट में बनी लगान ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया। फिल्म में आमिर खान की जबरदस्त एक्टिंग ने लोगों को अंदर तक हिला कर रख दिया। अपने प्रदर्शन के बलबूते फिल्म उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमी करने वाली फिल्म बन गई थी। फिल्म को भारत के अलावा विदेशों में भी बहुत पसंद किया गया। फिल्म में आमिर भवन नाम के नौजवान के किरदार में नजर आए। फिल्म में आमिर यानि भवन अंग्रेज शासकों की चुनौतियों का सामना करते हुए नजर आए। 

 

Bollywood Tadka

 


द लिजेंड अॉफ भगत सिंह (2002)

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दि लिजेंड अॉफ भगत सिंह' 2002 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में अजय देवगन भगत सिंह के किरदार में नजर आए। अजय के एंग्री यंग मैन लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। फ़िल्म में शहीद भगत सिंह की आजादी को लेकर उनके योगदान के बारे में बताया गया। फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

 

Bollywood Tadka


मंगल पांडे: द राइजिंग (2005)


क्रांतिकारी मंगल पांडे की जिंदगी और उनके संघर्ष पर आधारित फिल्म ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में आमिर खान के अलावा रानी मुखर्जी, अमीषा पटेल समेत कई स्टार्स नजर आए। फिल्म ने बॉक्स अॉफिस पर 33 करोड़ की कमाई की। 

 

Bollywood Tadka


रंग दे बसंती (2006)


बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' सुपरहिट रही। फिल्म ने नई पीढ़ी ने काफी पसंद किया। फिल्म के साथ-साथ गानों को भी काफी पसंद किया गया। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया। आमिर खान की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। 'रंग दे बसंती' बेहद इमोशनल थी जिसने फैंस के दिल में एक अलग छाप छोड़ी। आमिर की इस फिल्म ने बॉक्स अॉफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। 

 

Bollywood Tadka


जोधा अकबर (2008)


40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जोधा अकबर ने बॉक्स ऑफिस पर 115 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्टर किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन सम्राट अकबर के किरदार में तो वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी पत्नी जोधा बाई के किरदार में नजर आईं। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। 

 

Bollywood Tadka


बाजीराव मस्तानी (2015)


बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। रणवीर और दीपिका की फिल्म बाजीराव मस्तानी को जहां लोगों ने काफी पसंद किया वहीं फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुए। फिल्म को फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया। विवादों में घिरने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स अॉफिस 356 करोड़ की कमाई की। फिल्म में दीपिका और रणवीर की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। 

 

Bollywood Tadka


मोहन जोदड़ो (2016)

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े की फिल्म मोहन जोदड़ो 115 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म थी जिसमें बॉक्स अॉफिस पर 108 करोड़ की कमाई की। फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर थे। फिल्म में ऋतिक के काफी एक्शन सींस देखने को मिले जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पूजा ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। 

 

Bollywood Tadka


पद्मावत (2018) 

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, एक्टर रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म "पद्मावत " ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। फिल्म को देखने के बाद हर कोई फिल्म के साथ संजय लीला भंसाली की तारीफ कर रहा है। रिलीज से पहले फिल्म काफी विवादों में घिरी लेकिन रिलीज के बाद हर कोई तीनों स्टार्स की एक्टिंग का दीवाना हो गया। फिल्म बॉक्स अॉफिस पर 585 करोड़ की कमाई कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

: Neha

bollywood historical moviespackage

loading...