दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ''पद्मावत''को रिलीज हुए आज 3 साल हो गए हैं। पद्मावत'' एक भारतीय ऐतिहासिक फिल्म है जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।
25 Jan, 2021 01:26 PMमुंबई: दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'पद्मावत'को रिलीज हुए आज 3 साल हो गए हैं। पद्मावत' एक भारतीय ऐतिहासिक फिल्म है जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद और हंगामा हुआ था। दीपिका को तो नाक काटने तक की धमकी दे दी गई थी। हालांकि इन सबके बावजूद संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' ब्लाॅकबस्टर हिट साबित हुई। आज फिल्म के 3 साल पूरे होने पर देखें फिल्म के कुछ दमदार डाॅयलाॅग। ये दमदार डायलाॅग राजपूत आन-बान और शान को दर्शाते हैं।