main page

'भाबीजी घर पर है' फेम शुभांगी अत्रे पर भी कोरोना का हमला, खुद को किया होम क्वारंटाइन

Updated 05 April, 2021 04:57:07 PM

कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इन बढ़ते केसों के कारण महाराष्ट्र में हालात बद से बदतर हुए जा रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में तो कोरोना का तूफान आ गया है। स्टार्स तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब ''भाबीजी घर पर है'' शो की लीड एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद शुभांगी अत्रे ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है। शो के सेट पर संपर्क में आए लोगों का भी टेस्ट किया जा रहा है। शो की शूटिंग भी रोक दी गई है।

मुंबई. कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इन बढ़ते केसों के कारण महाराष्ट्र में हालात बद से बदतर हुए जा रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में तो कोरोना का तूफान आ गया है। स्टार्स तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब 'भाबीजी घर पर है' शो की लीड एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद शुभांगी अत्रे ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है। शो के सेट पर संपर्क में आए लोगों का भी टेस्ट किया जा रहा है। शो की शूटिंग भी रोक दी गई है।

Bollywood Tadka

रिपोर्ट्स के अनुसार- शुभांगी की तबीयत कई दिनों से सही नहीं लग रही थी। एक्ट्रेस ने काम से भी ब्रेक लिया था। उन्हें हल्का जुकाम और खांसी थी। जब बुखार हुआ तो उन्होंने कल अपना कोरोना टेस्ट करवाया। जिसके  रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुभांगी घर में क्वारंटाइन है और दवाईयां ले रही है।

Bollywood Tadka
बता दें शुभांगी 'भाबीजी घर पर है' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही है। अब एक्ट्रेस ठीक होने के बाद ही शो को शूटिंग दोबारा शुरू करेंगी। एक्टर गोविंदा, अक्षय कुमार, रुपाली गांगुली, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। सभी क्वारंटाइन में हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

bhabiji ghar par hainfameshubhangi atretestscorona positiveTV NewsTV News and GossipTV Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...