एक्ट्रेस भाग्यश्री हिंदी सिनेमा की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि शादी के बाद वो इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं। उनके इस फैसले से फैंस काफी हताश हुए थे। यहां तक कि लोग उनके पति हिमालय दसानी को एक्ट्रेस के इस फैसले के कारण विलेन मानने लगे थे। अब हाल ही में अपने 33 साल पहले लिए डिसीजन पर भाग्यश्री ने चुप्पी तोड़ी है।
22 Jun, 2022 12:04 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस भाग्यश्री हिंदी सिनेमा की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि शादी के बाद वो इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं। उनके इस फैसले से फैंस काफी हताश हुए थे। यहां तक कि लोग उनके पति हिमालय दसानी को एक्ट्रेस के इस फैसले के कारण विलेन मानने लगे थे। अब हाल ही में अपने 33 साल पहले लिए डिसीजन पर भाग्यश्री ने चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया कि जब उन्होंने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी, तो सभी लोगों ने उनके पति हिमालय दसानी को विलेन की तरह देखने लग गए। भाग्यश्री ने कहा कि 'मैंने प्यार किया' के बाद मैंने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लिया तो लोग नहीं जानते थे कि हिमालय कौन हैं। उसके बावजूद उन्होंने उन्हें गलत समझा। लेकिन जब लोगों ने हमारा हालिया शो देखा और उन्होंने हमें साथ देखा और हमारे रिश्ते के बारे में बातें सुनीं, तो उन्होंने हमसे प्यार किया। दर्शकों ने हमारी जर्नी को समझा और हिमालय के बारे में और अधिक जानने को मिला। उन्हें पता चला कि वह कैसे हैं और समझ पाए कि 33 साल पहले मैंने जो भी फैसला लिया वह सही था।"
-ll.jpg)
भाग्यश्री ने आगे कहा कि मैंने परिवार को समय दिया, बच्चों की परवरिश अच्छी तरह की, इसके बाद मैंने कमबैक का सोचा तो सभी ने मुझे सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि तुमने अपनी सारी जिम्मेदारियां पूरी कर ली हैं। परिवार का ख्याल अच्छी तरह रखा है, अब तुम अपने सपनों को पूरा कर सकती हो। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे मेरी फैमिली ने सपोर्ट किया। मेरे बच्चों ने और पूरे परिवार ने कहा कि मुझे अपने सपने पूरे करने चाहिए।
बता दें, भाग्यश्री को हाल ही में हिमालय के साथ रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में देखा गया था। इसके बाद अब वह जल्द ही 'डीआईडी सुपर मॉम्स' सीजन 3 में बतौर जज के तौर पर नजर आएंगी।