main page

पंजाबी बीट्स से लैस 'भंगड़ा पा ले' का नया गाना 'काला जोड़ा' रिलीज, सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

Updated 11 December, 2019 04:07:14 PM

आरएसवीपी (RSVP) की फिल्म ''भंगड़ा पा ले'' (Bhangra Paa Le) का नया गाना ''काला जोड़ा'' (Kala Joda) रिलीज हो गया है और यह एक परफेक्ट पार्टी सॉन्ग है जिसका आपको बेसब्री से इंतजार था। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह नया गाना शेयर किया है...

नई दिल्ली। आरएसवीपी (RSVP) की फिल्म 'भंगड़ा पा ले' (Bhangra Paa Le) का नया गाना 'काला जोड़ा' (Kala Joda) रिलीज हो गया है और यह एक परफेक्ट पार्टी सॉन्ग है जिसका आपको बेसब्री से इंतजार था। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह नया गाना शेयर किया है।

 

 

'भंगड़ा पा ले' अपने नए गीत 'काला जोड़ा' के साथ एक ट्रेंडसेटर साबित हो रही है जिसमें भंगड़ा और पंजाबी तड़का के साथ सनी कौशल (Sunny Kaushal) का दिलकश अंदाज देखकर आप भी खुद को झूमने से रोक नहीं पाएंगे।

 

फिल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए सनी कौशल ने खूब मेहनत की है क्योंकि फिल्म में वह दो समानांतर प्लॉट में दोहरी भूमिका निभा रहे है।

 

युवा दर्शकों से डांस पर आधारित फिल्मों की अधिक मांग के साथ, आरएसवीपी की नई फिल्म पंजाबी तड़का के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है।

 

आरएसवीपी द्वारा निर्मित, 'भांगड़ा पा ले' स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन (Rukshar Dhillon) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 3 जनवरी 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

: Chandan

Kala JodaBhangra Paa LeSunny SinghRSVPRukhsar DhillonRSVP MoviesBollywoodKala Joda new songSunny KaushalRukshar Dhillonकाला जोड़ा नया सांगभांगड़ा पा लेसनी कौशलरुखसार ढिल्लन

loading...