काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने इसी साल अप्रैल में पहले बच्चे का स्वागत किया। भारती और हर्ष एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने। बेटे के जन्म के बाद भारती वर्क कमिटमेंट के चलते वापस काम पर लौट गईं। कॉमेडियन ने अपने न्यूबॉर्न बेबी की देखभाल के लिए सुजाता नाम की नैनी रखी लेकिन उनकी मेड बच्चे को अकेला छोड़ वीडियो बनाने में बिजी रहती हैं। इस दौरान एक वीडियो भारती ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में भारती अपनी मेड की पोल-पट्टी खोलती हुई नजर आ रही हैं।
17 Jun, 2022 02:29 PMमुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने इसी साल अप्रैल में पहले बच्चे का स्वागत किया। भारती और हर्ष एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने। बेटे के जन्म के बाद भारती वर्क कमिटमेंट के चलते वापस काम पर लौट गईं।

कॉमेडियन ने अपने न्यूबॉर्न बेबी की देखभाल के लिए सुजाता नाम की नैनी रखी लेकिन उनकी मेड बच्चे को अकेला छोड़ वीडियो बनाने में बिजी रहती हैं। इस दौरान एक वीडियो भारती ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में भारती अपनी मेड की पोल-पट्टी खोलती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में आप देखेंगे कि भारती की मेड बच्चे को अकेला छोड़कर कमरे में तैयार होकर कैमरे के सामने रील बना रही हैं।जैसे ही भारती कमरे में आती हैं। वह मेड की इस हरकत को देख हैरान हो जाती हैं।

वीडियो को शेयर कर भारती सिंह ने लिखा-'समझ में नहीं आ रहा है कि मैंने इसको काम पर रखा है या इसने मुझे। ये मेरी जिंदगी है।'
इसके साथ ही भारती ने हैशटैग में सुजाता नाम का इस्तेमाल किया। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

भारती और हर्ष ने जन्म के बाद से ही बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं लेकिन हाल ही में एक वीडियो में भारती ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। बीते दिन ही भारती ने पति और बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।